कोरोना वायरस ने मचाई त्राहि-त्राहि, 908 लोगों की मौत

 ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: चीन में कोरोना वायरस का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में वायरस से मरने वालों की संख्या भी बढ़ती…

 ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: चीन में कोरोना वायरस का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में वायरस से मरने वालों की संख्या भी बढ़ती ही जा रही है। मृतकों की संख्या 908 हो गई है और इसके संक्रमण के 40,000 से अधिक मामलों की पुष्टि हो चुकी है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के अनुसार, रविवार को इससे 97 और लोगों की जान चली गई और 3,062 नए मामले सामने आए। शनिवार को जिन 97 लोगों की जान गई उनमें से 91 हुबेई प्रांत के थे, जहां इस विषाणु के कारण सबसे अधिक लोग मारे गए है। इसके अलावा दो लोग अनहुइ में मारे गए।

आयोग के अनुसार 31 प्रांतीय स्तर के क्षेत्रों में इससे अब तक कुल 908 लोगों की जान जा चुकी है और कुल 40,171 मामलों की पुष्टि हुई है। रविवार को 296 मरीज गंभीर रूप से बीमार हो गए, 6,484 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है और 23,589 लोगों के इससे संक्रमित होने की आशंका है। वहीं कुल 3,281 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी भी दे दी गई है।

लंबे समय से कारखाने और स्कूलों के बंद होने और उड़ानों पर प्रतिबंध के चलते बीजिंग और शंघाई समेत चीन के कई शहर भुतिया नजर आने लगे हैं। बीजिंग का शेयर मार्केट भी पूरी तरह उजाड़ दिखाई देता है। यहां कामकाज पूरी तरह घट गया है। निवेशक सोने, बांड और जापानी येन में निवेश कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *