रात को घरवालों के साथ सो रही था युवती, बदमाश आए और…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: प्रदेश में अपराधों का ग्राफ निरंतर बढ़ता ही जा रहा है। आए दिनों मानवता को शर्मसार करने वाले मामले सामेन आते…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: प्रदेश में अपराधों का ग्राफ निरंतर बढ़ता ही जा रहा है। आए दिनों मानवता को शर्मसार करने वाले मामले सामेन आते रहते हैं। वहीं अब यमुनानगर के साढौरा में हैवानियत की हदें पार करने वाला एक मामला सामने आया है। दरअसल, पांच युवक एक 20 साल की युवती को घर से उठा कर ले गए और उसके साथ गैंगरेप किया। इस वारदात में एक नाबालिग युवक के शामिल होने की बात भी सामने आई है। जैेसे ही पीड़िता बेहोश हुई आरोपी उसे छोड़ घयना स्थल से फरार हो गए। वहीं पुलिस ने युवती का मेडिकल कराने के बाद अपहरण, मारपीट और रेप का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Palwal Gangrape

पुलिस को दी शिकायत में पीड़ि‍ता ने कहा कि, वह अपने कमरे में सो रही थी. उसकी दो बहनें भी सो रही थीं।  उनकी मां और मामी अलग कमरे में सो रही थीं रात करीब 10 बजे उनके पड़ोस में रहने वाला बाबा, मोनू, रवि और चांद उसके कमरे में आए और मुंह को कपड़े से दबाकर उठाकर ले गए।  आरोपी युवक उन्‍हें पास में ही स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में ले गए। जहां उन्होंने मिलकर युवती के साथ गैंगरेप किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *