24 घंटे बाद भी वोटिंग पर्सेंट नहीं हुआ जारी, तो AAP ने उठाए EC पर सवाल !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो चुका है, वहीं चुनाव के बाद दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती दिखाई…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो चुका है, वहीं चुनाव के बाद दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती दिखाई दे रही है। तो चुनाव नतीजों से पहले ही AAP नेता संजय सिंह ने ईवीएम को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं, ईवीएम पर सवाल खड़े करते हुए संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली में 70 विधानसभा हैं, लेकिन 24 घंटे के बीत जाने के बाद भी वोटिंग पर्सेंट जारी नहीं किया गया है। चुनाव आयोग स्पष्ट करे, कि इतनी देरी क्यों हो रही है?

आप का बीजेपी पर निशाना

वहीं बीजेपी पर हमला बोलते हुए संजय सिंह ने कहा, ‘भारतीय जनता पार्टी ने अगर दाल में कुछ काला किया है तो बता दो, EVM में कुछ घपला किया है तो BJP वाले बताएं,कोई खेल चल रहा है. अंदर ही अंदर कुछ पक रहा है, साथ ही सांसद संजय सिंह ने कहा कि, हम आश्वस्त हैं कि 2015 का रिकॉर्ड टूटेगा, हमने सकारात्मक मुद्दों पर चुनाव लड़ा. बीजेपी ने नफरत की राजनीति की।

केजरीवाल ने किए आयोग पर सवाल खड़े

तो दूसरी तरफ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी चुनाव आयोग पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि,’यह बिल्कुल चौंकाने वाला है, चुनाव आयोग क्या कर रहा है? मतदान के कई घंटे बाद भी वे मतदान के आंकड़े जारी क्यों नहीं कर रहे हैं?

इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कल शाम को आप पार्टी नेताओं के साथ अपने आवास पर एक बैठक की। बतादें कि दिल्ली में 70 विधानसभा सीटों पर कल शाम 6 बजे तक लगभग 56 फीसद मतदान हुआ। जिसके नतीजे 11 फरवरी को आएंगे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *