ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: भाजपा-जजपा में हरियाणा सरकार के सौ दिन पूरे होने पर मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री की प्रैस वार्ता पर कांग्रेस अध्यक्षा कुमारी शैलजा ने अपना वार किया था। अब इस पर प्रतिक्रिया देते हुए जजपा प्रदेशअध्यक्ष ने कुमारी शैलजा के ब्यान को जजपा का कांग्रेस को समर्थन न देने की पीड़ा बताया है।
जेजेपी प्रदेशअध्यक्ष निशान सिंह ने सरकार के सौ दिन पर कुमारी शैलजा के जजपा पर वार को कांग्रेस की पीड़ा बताया है। उन्होनें कहा कि, जब चुनाव के परिणाम आ रहे थे तब इनके कुछ लोगों ने जजपा के दुष्यन्त चौटाला से संर्पक साधा था कि आप हमारी मदद करे ताकि वो सरकार बना सके। अगर हम कांग्रेस के साथ चले जाते तो इनकी ये पीड़ा खत्म हो जाती। तब भी हम इकट्ठे बैठ कर ये बातें करते। लेकिन आज हालात ये है कि भाजपा व जजपा ने मिलकर सरकार बनाई है जो स्वभाविक है कि उनके ये हजम नहीं हो पा रही।
100 दिन घोटाला के दिन पर उन्होनें कहा कि मै ये मान कर चलता हूं कि एक भी घोटाला पिछले 100 दिन की सरकार में नहीं हुआ। उन्होने कहा कि, सभी आरोप बेबुनियाद है। बार-बार धान घोटाला कहा जाता है पर ये सिर्फ अपनी औपचाारिकता पुरी कर रहे है। इसकी फिजिकल वेरिफेकशन दुष्यन्त चौटाला ने करवाई है। हमारी कोशिश है कि व्यापारी भी अपना काम ईमानदारी से करे व सरकार को भी कही चुना न लगे।
आगे कहा कि, सरकार ने पेंशन बढ़ोतरी का काम किया है। बच्चों से वादा किया था कि, कही परीक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा उसे पूरा किया गया है। हरियाणा के युवाओं को 75 प्रतिशत नौकरियों में रिजर्व करने का फैसला लिया है। आने वाले बजट सैशन में इन सब पर मोहर लग जाएगी। सरकारी स्कूल प्रदेश में बन्द करना मजबूरी है। कांग्रेस की सरकार होती तो वो भी यही कार्य करती, क्योकि इन स्कूलों में बच्चे ही नहीं आ रहे है। कैसे उन्हें चलाया जाए इसे पंचायत को साथ लेकर किया जा रहा है।


