हरियाणा में अपराध चरम पर, सरपंच पर की ताबड़तोड़ फायरिंग

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: झज्जर में शुक्रवार की शाम गांव मुनीमपुर के सरपंच को गोली मारने का मामला सामने आया है। सरपंच सुभाष यहां रेवाड़ी रोड़…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: झज्जर में शुक्रवार की शाम गांव मुनीमपुर के सरपंच को गोली मारने का मामला सामने आया है। सरपंच सुभाष यहां रेवाड़ी रोड़ पर ही अपने कार्यालय के पास ही एक चाय की दुकान पर बैठा हुआ था। उसी दौरान ही एक आई-20 कार में सवार होकर दो युवक आए और उन्होंने दो हथियारों से तीन फायर किए। इस फायरिंग में मुनीमपुर के सरपंच सुभाष की दाहिनी आंख के पास गोली लगी है। अपने ऊपर हुए हमले के तुरन्त बाद ही सरपंच ने एक आरोपी को पकड़ लिया और बचाव में उस पर ईंट से हमला किया। इस हमले में आरोपी भी बुरी तरह से जख्मी हुआ है। फिलहाल सरपंच सुभाष की हालत खत्तरे से बाहर बताई जाती है।
shooting
लोगों ने लगाया ये आरोप
मौके पर मौजूद लोगों ने इस मामले में पुलिस पर लापरवाहीं बरतने का आरोप लगाया है। लोगों का कहना था कि, समय पर सूचना दिए जाने के बाद भी न तो पुलिस ही और न ही एम्बूलेंस मौके पर पहुंची। जबकि जहां यह घटना घटी है वहां से एसपी कार्यालय थोड़ी ही दूरी पर है। हमलावरों की गोली का शिकार सरपंच सुभाष को जहां जख्मी हालत में शहर के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया,वहीं आरोपी युवक अजीत पुत्र राजेश निवासी बादली को भी शहर के ही नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। सरपंच सुभाष पर गोली चलाने वाले अन्य आरोपी कौन है और गोली चलाने के पीछे कारण क्या है इस बात की जांच झज्जर पुलिस कर रही है।
Crime
घटना की सूचना मिलने के करीब आधा घंटा बाद झज्जर सिटी व सदर पुलिस की दो टीमें न सिर्फ घटनास्थल पर पहुंची, बल्कि बाद में नागरिक अस्पताल व निजी अस्पताल भी पहुंची,जहां आरोपी व सरपंच का उपचार किया जा रहा था। उधर सरपंच सुभाष को गोली लगने की खबर जैसे ही उसके गांव पहुंची तो काफी संख्या में गांव के लोग यहां निजी अस्पताल पहुंच गए। उधर सरपंच सुभाष के ऊपर फायरिंग करने के पीछे कारण क्या रहे है इसकी पूरी जानकारी जुटाने का पुलिस प्रयास कर रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले को पुरानी रंजिश से जोडक़र देख रही है। पुलिस द्वारा यह भी जानकारी जुटाने का प्रयास किया गया है कि सुभाष की किन-किन लोगों से दुश्मनी थी और क्या यह किसी गैंगवार से सम्बंधित मामला तो नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *