कोख के क़ातिल गिरफ्तार, चंद पैसों के लिए दे रहे थे घिनौनी वारदात को अंजाम

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: ‘चंद सिक्को में बिकता हो ईमान जहाँ कौन कहता है मेरे देश मे महंगाई बहुत है” जी हां, जिला स्वास्थय विभाग…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: ‘चंद सिक्को में बिकता हो ईमान जहाँ कौन कहता है मेरे देश मे महंगाई बहुत है”
जी हां, जिला स्वास्थय विभाग की टीम ने पैसे की लालच में भ्रूण हत्या जैसी शर्मनाक वारदात में लिप्त 3 लोगों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया है। दरअसल जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम को सेक्टर 15 के निजी अस्पताल में काम करने वाले लैब टेक्नीशियन सचिन के बारे में शिकायत मिली थी कि, सचिन पैसों के लालच में अपने अन्य साथियों के साथ मिल गैर कानूनी तरीके से लिंग परीक्षण (भ्रूण हत्या) की वारदात को अंजाम दे रहा है।

इसी मामले पर तीन का गठन कर गुरूवार करीब 6 से 8 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रेड के दौरान सचिन व दो अन्य को मामले में पूछताछ में संदिग्ध पाए जाने के बाद गुरुग्राम के सिविल लाइन्स में मामला दर्ज करवाया। जहाँ पुलिस ने डॉक्टर अनिल गुप्ता की शिकायत पर मामला दर्ज कर वारदात में शामिल 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर तफ़्तीश शुरू कर दी है।
जिला के मुख्य चिकित्सा अधिकारी जेएस पुनिया की माने तो फर्ज़ी ग्राहक जो कि सचिन के पास भेजा गया था। सचिन  ने 50 हज़ार ले उसे गुरुग्राम से आल्टो गाड़ी में नोयडा के लिए भेज। जहां इसमें जुड़े आरोपियों ने गुरूग्राम से नोयडा तक के रास्ते मे कई बार गाड़ियां तक चेंज की गई, ताकि किसी को इनके ऊपर जरा सा शक न हो।
वहीं सीएमओ का कहना है कि, तो यूपी में पुलिस द्वारा इस वारदात का खुलासा होने पर सहयोग न किये जाने उपरांत गुरुग्राम के सिविल लाइन्स थाने में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी। जिसके बाद इनके खिलाफ मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *