100 दिन पूरे होने पर सीएम मनोहर लाल ने पेश किया रिपोर्ट कार्ड

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा की गठबंधन सरकार अपने कार्यकाल के 100 दिन पूरे कर चुकी है। 3 फरवरी को सरकार ने अपने तीन साल…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा की गठबंधन सरकार अपने कार्यकाल के 100 दिन पूरे कर चुकी है। 3 फरवरी को सरकार ने अपने तीन साल पूरे कर लिये थे, लेकिन दिल्ली विधानसभा चुनाव में व्यस्त होने के कारण सरकार की तरफ से कोई कार्यक्रम नहीं किया गया। जिसके बाद आज सीएम मनोहर लाल ने चंडीगढ़ में गठबंधन सरकार के 100 दिन का रिपोर्ट कार्ड प्रदेश की जनता के सामने पेश किया। इस दौरान सीएम ने कहा कि, उनकी सरकार ने पहले दिन से ही काम करना शुरु कर दिया था और काफी तेज गति से काम हो रहा है। विपक्ष के लगाए आरोपों पर बोलते हुए सीएम ने कहा कि, वो उनके किसी भी जुमले का जवाब नहीं देंगे, लेकिन इतना जरुर कहेंगे कि, बेरोजगार होने के कारण विपक्ष आरोप लगा रहा है।

उद्योग भवन का शिलान्यास

तो वहीं पंचकूला पहुंचे डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने मनसा देवी कांप्लेक्स में उद्योग भवन का शिलान्यास किया। इस दौरान उनके साथ विधानसभा के स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता भी मौजूद थे। डिप्टी सीएम ने कहा कि, उद्योंगों को बढ़ावा देने के मकसद से अब हरियाणा में वन स्टॉप सेंटर बनाया जा रहा है, जहां पर एक ही छत के नीचे उद्योगपतियों को सभी तरह सी सुविधाएं मिलेंगी। दुष्यंत का कहना है कि अब किसान भी आसानी से उद्योग के साथ जुड़ सकेंगे। डिप्टी सीएम ने कहा कि हरियाणा में आज भी 30 प्रतिशत ग्रोथ के साथ उद्योग चल रहे हैं।

dushyant

बतादें कि, हरियाणा में लगातार कांग्रेस बीजेपी को घेरने की कोशिश कर रही है। तो बीजेपी कांग्रेस के तमाम सवालों से बचने की कोशिश में लगी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *