केजरीवाल का बीजेपी को करार जवाब, बोले पवित्र शक्तियां आपके साथ

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: दिल्ली विधानसभा चुनावों में 8 फरवरी को होने वाले मतदान से पहले आप का चुनावी गणित बदलता दिख रहा है। दिल्ली…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: दिल्ली विधानसभा चुनावों में 8 फरवरी को होने वाले मतदान से पहले आप का चुनावी गणित बदलता दिख रहा है। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के OSD को सीबीआई ने रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर किया है, जिसको लेकर अब बीजेपी आप पार्टी पर हमलावर होती दिखाई दे रही है। तो दूसरी तरफ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आप पर लग रहे सभी तरह के आरोपों को झूठा करार देते हुए बीजेपी को करार जवाब दिया है।

पवित्र शक्तियां आपके साथ

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि, बीजेपी जितने भी षडयंत्र कर रही है, वो सभी फेल हो रहे हैं, दिल्ली सीएम ने कहा कि आप पार्टी के विधायक, भरोसा रखें, पवित्र शक्तियां आपके साथ हैं। वहीं सीएम केजरीवाल ने कहा कि, विपक्ष पैसा बांटेगा,वोट के लिए, लेकिन मेरी सबसे अपील है कि सत्य आपके साथ है, आपने 5 सालों में पुण्य कमाया है, दुआएं और आशीर्वाद कमाया है।सभी पवित्र शक्तियां आपके साथ हैं।

बीजेपी ने साधा आप पर निशाना

गौरतलब है कि दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के OSD को सीबीआई ने रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है, जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी की तरफ से लगातार आप पर आरोप लगाया जा रहे हैं, कि ओएसडी तो एक मोहरा है, रिश्वत का पूरा पैसा ‘ऊपर’ तक जा रहा है, बीजेपी के सांसद, से लेकर, केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता लगातार ट्विटर के जरिए आम आदमी पार्टी, पर निशाना साध रहे हैं।

बतादें कि दिल्ली में 70 विधानसभा सीटों के लिए 8 फरवरी को मतदान किया जाएगा और 11 फरवरी को नतीजे आएंगे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *