प्रदेश में ‘दुर्गा शक्ति एप’ को मिल रहा जबरदस्त रिसपॉंस

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पिछले दिनों हरियाणा सरकार द्वारा शुरू की गयी दुर्गा शक्ति एप काफी सफल सिद्ध हो रही है। सालभर में करीब 700 शिकायतें…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पिछले दिनों हरियाणा सरकार द्वारा शुरू की गयी दुर्गा शक्ति एप काफी सफल
सिद्ध हो रही है। सालभर में करीब 700 शिकायतें आ चुकी है लेकिन सभी शिकायतों में लडकियों ने कार्रवाई न करने की बात कहते हुए शिकायते बंद करवा दी। दुर्गा शक्ति की टीम स्कूल कालेज व मॉल के बाहर सुरक्षा के लिए तैनात रहती है।
हरियाणा सरकार द्वारा महिला सुरक्षा के लिए एक अहम कदम दुर्गा शक्ति एप लांच करके उठाया गया था। इस एप के जरिये लडकियाँ जागरूक तो हैं, लेकिन कार्रवाई न करवाने की बात कहते हुए शिकायत बंद करवा देती है। अंबाला में सालभर में करीब 700 केस ऐसे आये जिसमे से सिर्फ़ 10 से 15 थाने तक पहुंचे। जिनमे भी शिकायतकर्ताओं ने अपनी शिकायत को वापिस ले लिया। दुर्गा शक्ति एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है और यदि महिलाएं शिकायत करना चाहे तो, हेडक्वार्टर का नम्बर उस पर आ जायेगा । उस पर महज एक कॉल करने के तुरंत बाद दुर्गा शक्ति की टीम मदद करने मैप के जरिये लोकेशन ले पहुंच जाएगी। दुर्गा शक्ति की टीम स्कूटी व कार के माध्यम से शिकायत करने वाली महिला के पास पहुंचती है।
अंबाला महिला थाना के पास 23 महिला पुलिस कर्मी और 60 के करीब पुरुष पुलिस कर्मी है और 7 स्कूटी व 3 कार हैं जो सिर्फ़ दुर्गा शक्ति एप के लिए काम करते हैं। दुर्गा शक्ति की टीम के पास ज्यादातर शिकायते छेड़छाड़ की होती है तो इसलिए टीम स्कूल कालेज व मॉल के बाहर मनचलों पर नजर रखती है। महिला थाना की SHO ने बताया कि एप को लेकर अंबाला में कम प्रयोग दिखाई देता है जबकि गुरुग्राम फरीदाबाद में इसका उपयोग ज्यादा है। उन्होंने बताया, उनके पास ज्यादातर कॉल पुलिस की विश्वसनीयता को परखने के आते हैं। जिसमें लडकियाँ चेक करती है कि उन्हें समय रहते सुरक्षा मिलेगी या नही। दुर्गा शक्ति को लेकर सरकार की सोच बेहतर तो है लेकिन अंबाला जैसे जिला में 4 विधानसभाएं होने के बाद भी सिर्फ़ 3 कारे व 23 ही महिला पुलिस कर्मी ही है जिन्हें 24 घंटे ड्यूटी करनी होती है। जो बताता है कि कर्मचारियों की संख्या कम है और वर्क लोड ज्यादा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *