ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: दिल्ली के शाहीन बाग में चल रहे धरना-प्रदर्शन और सियासी घमासान के बीच इस मामले को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी थी। लेकिल आज सुप्रीम कोर्ट ने यह सुनवाई टाल दी है अब यह सुनवाई 10 फरवरी, सोमवार को होगी।
सुनवाई 10 फरवरी को होगी
सुनवाई को 10 फरवरी तक टालते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि, हम समझते हैं कि यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है। हम सोमवार को विस्तृत सुनवाई करेंगे। और हम मामले की सुनवाई करके दिल्ली विधानसभा चुनावों को “प्रभावित” नहीं करना चाहते हैं। बतादें कि, सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका में दिल्ली को नोएडा से जोड़ने वाली सड़क से होने वाली दिक्कत को लेकर और रास्ते को खोले जाने की अपील को लेकर ये याचिका दायर की गई है।
55 दिनों से धरने पर बैठे लोग
दरअसल दिल्ली के शाहीन बाग में नागरिकता संशोधन कानून यानी CAA और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर यानी NRC के खिलाफ पिछले 55 दिनों से लोग धरने पर बैठ कर प्रदर्शन कर रहे है। और जिसके कारण कालिंदी कुंज-शाहिन बाग का रास्ता बंद है, इस कारण यहां के स्थानीय नागरिकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
8 फरवरी को होगी वोटिंग
इसके साथ ही 8 फरवरी को दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने है। तो वहीं शाहीन बाग के इलाके को काफी संवेदनशील बताया जा रहा है, इसलिए दिल्ली निर्वाचन आयोग ने शाहिन बाग के इलाके में आने वाले 5 मतदान केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया है। इन 5 केंद्रों पर करीब 40 बूथ होंगे, इन सभी बूथ को संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है,
शाहीन बाग ओखला निर्वाचन क्षेत्र में आता है
बतादें कि, शाहीन बाग ओखला निर्वाचन क्षेत्र में आता है, CAA विरोधी प्रदर्शनों का यह केंद्र बन चुका है, तो दिल्ली में वोट डालने के लिए यहां पर 1,47,86,382 योग्य मतदाता हैं, इसमें 2,32,815 लोग 18 से 19 वर्ष के हैं।




