कैंटोनमेंट बोर्ड अंबाला के चुनाव 6 माह के लिए स्थगित, ये है वजह

ऑनलाइऩ डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: फरवरी महीने में होने वाले कैंटोनमेंट बोर्ड, अंबाला के चुनाव 6 माह के लिए स्थगित कर दिए गए हैं। इसी के साथ-साथ…

ऑनलाइऩ डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: फरवरी महीने में होने वाले कैंटोनमेंट बोर्ड, अंबाला के चुनाव 6 माह के लिए स्थगित कर दिए गए हैं। इसी के साथ-साथ सभी पार्षदों और उपाध्यक्ष का वेतन मान भी बढ़ाकर लगभग दोगुना कर दिया गया है। बोर्ड की तरफ से सभी 8 वार्ड का परिसीमन भी पूरा करके रक्षा मंत्रालय को भेज दिया गया है।
कैंटोनमेंट बोर्ड, अंबाला के उपाध्यक्ष अजय बवेजा का कहना है कि, 10 जनवरी को चुनाव की तिथि आ जानी चाहिए थी। लेकिन इसका परिसीमन पूरा ना होने की वजह से कैंटोनमेंट बोर्ड के चुनावों को 6 महीने के लिए स्थगित कर दिया गया है। हालांकि 20 फरवरी को कैंटोनमेंट बोर्ड का कार्यकाल खत्म हो रहा था।
चुनाव को 6 माह के लिए स्थगित किया गया
लेकिन चुनाव स्थगित होने से अब इसका कार्यकाल बढ़ गया है। बवेजा के अनुसार कैंटोनमेंट बोर्ड के सभी 8 वार्डों का परिसीमन अब पूरा करके रक्षा मंत्रालय को भेज दिया गया है। वहीं 5 फरवरी को मंत्रालय के निर्देश पत्र भेजकर चुनाव को 6 माह के लिए स्थगित कर दिया गया है। अजय बवेजा ने आगे बताया कि, कैंटोनमेंट बोर्ड के सभी पार्षदों और उपाध्यक्ष का वेतनमान भी बढ़ाकर लगभग दोगुना कर दिया है। जिसमें पार्षदों को 5 हज़ार प्रति माह मिलने वाला मानदेय अब बढ़ाकर 9 हज़ार कर दिया गया है और उपाध्यक्ष का वेतनमान 6 हज़ार से बढ़ाकर 12 हज़ार कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *