ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: ‘काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती’, विधानसभा चुनाव में दिल्ली की जनता आम आदमी पार्टी को सबक सिखाने का मन बना चुकी है। दिल्ली के लोगों ने मन बना लिया है कि इस बार भाजपा की सरकार बने। यह बात दिल्ली के पालम क्षेत्र में ग्रामीण जनसभा को संबोधित करते हुए हरियाणा के पूर्व वित्तमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता कैप्टन अभिमन्यु ने कही।
उन्होंने कहा कि, पांच वर्ष पहले अरविंद केजरीवाल ने लोगों को गुमराह कर एवं झूठे वायदे करके वोट हासिल कर लिए थे। इसके बाद दिल्ली की जनता अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रही है। उन्होंने कहा कि एक तरफ जहां देश श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास कर रहा है, वहीं दिल्ली में आम आदमी पार्टी की नाकामी के कारण लोग विकास से पिछड़ते जा रहे हैं।
दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल केवल प्रधानमंत्री के खिलाफ बयानबाजी में ही लगे रहे और जो विकास कार्य किए जाने थे, उनसे दिल्ली की जनता को वंचित रखा। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने पिछले वर्ष सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगे थे, उनके कई ऐसे बयान आए जिन्हें पाक मीडिया ने चलाया। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर जहां दिल्ली में विकास कार्यों को पंख लगेंगे, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में यहां का नाम विश्व में रोशन होगा। केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री। जेपी नड्डा के नेतृत्व में पार्टी का विस्तार लगातार हो रहा है। केंद्र सरकार अनेक जन हितेषी योजनाएं बना रही है।
उन्होंने केंद्र सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि, आज भारत का नाम विश्व में इज्जत के साथ लिया जाता है। पूर्व की सरकारें जहां अनेक चीजों का आयात करती थी, अब भारत दूसरे देशों को हथियार सप्लाई करने वाला प्रमुख देश बन गया है। इसके लिए पिछले पांच वर्ष में तेजी से कार्य किया गया और मूलभूत ढांचा तैयार किया गया। उन्होंने राम मंदिर के ट्रस्ट का गठन करने पर भी प्रधान मंत्री का आभार व्यक्त किया। करोड़ों देशवासियों की भावना का आदर किया है



