ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: समाज मे महिलाओं की स्थिति को सुधारने के लिए महिला आयोग काम करने में लगा हुआ है। महिला आयोग की टीम समझती है कि प्रदेश में कई विभागों में महिलाओं की हालत ठीक नहीं है। करनाल में हरियाणा महिला आयोग की सदस्य नम्रता गौड़ ने महिला पुलिस थाने समेत, सिविल हॉस्पिटल, नारी निकेतन का निरीक्षण किया। अधिकारियों के साथ चर्चा की और पाई गई कमियों को दूर करने के लिए आदेश दिए।
नम्रता गौड़ का कहना था कि, उनका मकसद अधिकारियों के बीच डर फैलाना नहीं है बल्कि विभागों के अंदर सुधार लाना है। अगर हमारे आने से सुधार होता है तो हम महसूस करेंगे कि हमारा निरीक्षण करना सफल हुआ। नम्रता गौड़ ने महिला थाने में बच्चों के खेलने के लिए बने क्रेच की तारीफ भी की।
हरियाणा महिला आयोग की सदस्य नम्रता गौड़ का निर्भया के दोषियों की फांसी को लेकर दर्द छलका । नम्रता गौड़ ने दोषियों की फांसी को लेकर कहा कि सब दोषी अलग अलग याचिका लगा रहे हैं जिससे फांसी होने में काफी देरी हो रही है। कोर्ट की तरफ से जो सबको फांसी देने का प्रावधान है वो गलत है, सबको अलग अलग भी फांसी दी जा सकती है। वहीं नम्रता गौड़ ने कहा कि, समय तय हो गया , तारीख तय हो गई लेकिन फांसी नहीं हुई। उन्होंने रेप जैसे गंभीर मुद्दे पर अपनी बेबाक रखते हुए कहा कि ऐसे दोषियों का जो रेप जैसी घिनोनी वारदात को अंजाम देते हैं, उनका लिंग काटकर, उन्हें नंगा करके चौराहे पर लटका देना चाहिए, ताकि फिर दोबारा कोई ऐसी घटिया हरकत करने की ना सोचे।


