ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: अपने बयान के बाद बढ़ते बवाल को देखते हुए मंत्री रणजीत चौटाला ने यू-टर्न ले लिया। उन्होंने कहा कि, राम रहीम की जान को कोई खतरा नहीं है। राम रहीम को पहले से ही सुरक्षा दी गई है। उन्होंने गलती से अकाली दल का नाम ले लिया। तो वहीं सीएम मनोहर लाल ने राम रहीम को जेल में किसी भी तरह के खतरा होने के सवाल पर कहा कि, ये जेल मंत्री की अपनी निजी राय है, उन्हें किसी भी तरह का कोई खतरा नहीं। पुलिस के सुरक्षा बंदोबस्त पुख्ता हैं।
बता दें, रोहतक की सुनारिया जेल में बंद राम रहीम को लेकर जेल मंत्री रणजीत सिंह ने बड़ा बयान दिया था। मंगलवार को रोहतक में पहुंचे जेल मंत्री रणजीत सिंह ने कहा कि, राम रहीम को बब्बर खालसा जैसे संगठनों से जान का खतरा है, इसलिए अन्य कैदियों से अलग रखा जाता है। राम रहीम साध्वियों से यौन शोषण के मामले में सजा काट रहा है।
रणजीत सिंह ने ये भी कहा था कि, राम रहीम को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय और भारत सरकार के निर्देश हैं, जिसके चलते कार्यक्रमों में भी शामिल नहीं किया जाता है। उन्होंने बताया कि, बब्बर खालसा और अन्य संगठनों से जान से खतरे को देखते हुए राम रहीम को अलग ही रखा जाता है।
लेकिन बयान के बाद बवाल मच गया। राजनीतिक दलों के नेताओं ने मंत्री को निशाने पर लेना शुरू कर दिया। जिसके बाद रणजीत चौटाला ने बयान से यूू- टर्न ले लिया। इतना ही नहीं सीएम मनोहल लाल ने बी इसके बाद अपनी प्रतिक्रिया दी।



