किसान हो जाएं सावधान ! इस जिले में मंडरा रहा टिड्डी दल के आक्रमण का खतरा

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: टिड्डी दल को लेकर फतेहाबाद के उपायुक्त रवि प्रकाश गुप्ता ने अधिकारियों की मीटिंग ली। राजस्थान और पंजाब सीमा पर लगते…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: टिड्डी दल को लेकर फतेहाबाद के उपायुक्त रवि प्रकाश गुप्ता ने अधिकारियों की मीटिंग ली। राजस्थान और पंजाब सीमा पर लगते सात जिलों में प्रशासन द्वारा टिड्डी दल से निपटने के लिए तैयारी शुरू की गई। जिला उपायुक्त का कहना कि इस समस्या से निपटने के लिए ब्लॉक स्तर पर दवा रखवा दी गई है और किसानों को जागरूक किया जा रहा है।
फतेहाबाद उपायुक्त रवि प्रकाश गुप्ता ने टिड्डी दल को लेकर जिला के सभी तहसीलदारों व कृृषि विभाग के अधिकारियों के साथ मिंटिग की,मिंटिग में प्रशासन ने टिड्डी से निपटने के व्हाट्सएप गु्रप बनाने निर्देश दिए गए। ताकि सूचनाओं का आदाप प्रदान हो सके। जानकारी देते हुए उपायुक्त रवि प्रकाश गुप्ता ने बताया कि राजस्थान की सात जिलो टिड्डी दल का हमला हो चुका है और पंजाब के फाल्जिका में भी टिड्डी दल का हमला हो चुका है। जो कि फतेहाबाद से मात्र 200 किलोमीटर दूर है। डीसी ने कहा, टिड्डी दल मात्र 15 किलोमीटर प्रति घंटा की रफतार से दौडता है और इसके फतेहाबाद आने की सम्भावना कम लग रही है।
टिड्डी एक दिन में फतेहाबाद में पंहुच सकता है। प्रदेश सरकार द्वारा टिड्डी दल को लेकर हाईअलर्ट की बरतने को लेकर आदेश भी प्राप्त हुआ है,जिसकों लेकर तमाम विभाग के अधिकारियोंं और कर्मचारियोंं के साथ मिंटिग कर टिड्डी दल से निपटने के लिए निर्देश दिए और कमेटी का गठन भी किया गया है। डीसी ने कहा कि,प्रदेश के उन इलाको अर्लट जारी किया गया है जो राजस्थान और पंजाब से लगती सीमा और है। उपायुक्त रवि प्रकाश गुप्ता ने बताया कि व खुद इस मामले मे नोडल अधिकारी समय समय पर इस टिड्डी दल को कृषि विभाग के अधिकारियों वह रिर्पोट लेगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *