गौतम गंभीर का अरविंद केजरीवाल पर तीखा प्रहार, मुख्यमंत्री हैं या ढोंगी?

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: दिल्ली विधानसभा चुनावों की सरगर्मियों के बीच भारतीय जनता पार्टी के सांसद और पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: दिल्ली विधानसभा चुनावों की सरगर्मियों के बीच भारतीय जनता पार्टी के सांसद और पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए उनपर हमला बोला है। हमला बोलते हुए गौतम गंभीर ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ढोंगी बोला है, इस दौरान गौतम गंभीर ने कहा कि, दिल्ली पुलिस ने कहा कि शाहीनबाग में फायरिंग करने वाला कपिल गुज्जर आम आदमी पार्टी का सदस्य है।

गंभीर ने किया ट्वीट

बतादें कि, गौतम गंभीर ने एक ट्वीट किया था कि, ‘कमाल का मुख्यमंत्री है ये..अन्ना हज़ारे को झूठ बोला.. फिर अपने यारों को झूठ बोला…सारी सरकारों को झूठ बोला…और फिर ‘दिल्ली’ के हज़ारों लोगों से झूठ बोला !! मुख्यमंत्री या मुख्य ढोंगी?

वहीं गौतम गंभीर ने एक और ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा कि ‘ AAP का संदेश- बहला दो… या दहला दो… पर सत्ता हथिया लो…इसके बाद गौतम गंभीर ने कहा कि, मैं दिल्ली के युवाओं से अपील करता हूं कि 8 फ़रवरी को अब सिर्फ़ दिल्ली का चुनाव नहीं भविष्य बचाने की लड़ाई है। ये लड़ाई हम मिलकर लड़ेंगे और ‘दिल्ली को दिल्ली’ बनाएंगे। जय हिंद।

2015 के परिणाम

गौरतलब है कि 2015 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को कुल 67 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। वहीं भाजपा को तीन सीटें मिली थीं, जबकि कांग्रेस अपना खाता तक नहीं खोल सकी थी। इससे पहले दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो रैलियां की थी । पहली रैली सोमवार को शाहदरा के सीबीडी ग्राउंड में की थी इस दौरान पीेएम मोदी ने चार संसदीय क्षेत्रों के मतदाताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर वोट मांगे थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *