ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कोरोनाकोरोना वायरस से चीन में मरने वालों की संख्या 500 पर पहुंच गई है। साथ ही वायरस के 24,000 से ज्यादा मामलों की पुष्टि हो चुकी है। यहां पर कोरोना वायरस ने बेहद खतरनाक रुप ले लिया है।चीन के वुहान शहर में सड़क पर लोगों के शव मिल रहे हैं। वहीम अब चीन की मुशिकलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। कोरोनाकोरोना वायरस के बाद चीन में अब बर्ड प्लू ने अपने पाव पसारने शुरु कर दिये हैं,
चीन ने आपातकाल घोषित किया
वहीं चीन ने कोरोना वायरस को लेकर 34 में से 25 प्रांतीय खंडों में स्वास्थ्य का उच्चतम आपातकाल घोषित कर दिया है। ताकी लोग कोरोना वायरस की चपेट में न आए।
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने घोषित की है हेल्थ इमरजेंसी
कोरोना वायरस के अन्य देशों में भी पांव पसारने के बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन ने हेल्थ इमरजेंसी की घोषणा कर दी है, चीन के अलावा भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया समेत कई अन्य देशों में भी कोरोना के चपेट में होने की पुष्टि कर चुकी हैं।
17,828 मुर्गियाों में पाया गया संक्रमण
बतादें कि, चीन के हुनान में मुर्गियों के बीच खतरनाक एच5एन1 फैलने के मामले सामने आए हैं, जानकारी देते हुए चीन के कृषि और ग्रामीण मामलों के मंत्री ने कहा कि, फ्लू फैलने की रिपोर्ट शयोयांग शहर के शुआनक्विंग जिले के एक फॉर्म से मिली है, फॉर्म में 7,850 मुर्गियां हैं और 4500 मुर्गियों की संक्रमण से मौत हो चुकी है, कोरोना वायरस से ये मुर्गियां संक्रमण थी जिसके कारण इन 17,828 मुर्गियों को एहतियातन मार दिया गया है। चीन में बर्ड फ्लू का खतरा ऐसे वक्त पर सामने आया है, जब चीन के लोग पहले से ही कोरोना वायरस से निपटने की पुरजोर कोशिश कर रहे हैं।
जानिए क्या है एच5एन1 फ्लू वायरस
बता दें कि एच5एन1 फ्लू वायरस को बर्ड फ्लू भी कहा जाता है. पक्षियों में इससे सांस लेने की गंभीर बीमारी उत्पन्न हो जाती है और यह मनुष्यों में भी संक्रामक है।
चीन सरकार ने किया मांसाहार को प्रतिबंधित
इससे पहले चीन की सरकार ने लोगों से अपील की, कि वे मांस खाना बंद कर दें. सब्जियां खाएं. चीन के हुबेई प्रांत के सभी शहरों समेत पूरे देश के 21 शहरों में मांसाहार को प्रतिबंधित कर दिया गया है।



