ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: दिल्ली के चुनावी रण में आज यानी सोमवार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एंट्री होगी। आज दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी की दो रैलियां होनी हैं। पहली रैली सोमवार को शाहदरा के सीबीडी ग्राउंड में कि जाएगी। साथ ही पीेएम मोदी अगले दो दिनों में चार संसदीय क्षेत्रों के मतदाताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे, साथ ही जनसंपर्क करेंगे। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की चुनावी सभाओं से बीजेपी की जमीन तैयार है।अब इसे पुख्ता करने में प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा महत्वपूर्ण साबित होगी।
आज दिल्ली में पीएम मोदी
जानकारी देते हुए बीजेपी पार्टी के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र सचदेवा ने बताया कि आज प्रधानमंत्री मोदी सीबीडी ग्राउंड कड़कड़डूमा और कल यानी मंगलवार को द्वारका सेक्टर-14 में जनसभा को संबोधित करेंगे। आपको बतादें कि बीजेपी ने सभा के लिए ऐसा स्थल चुना है, जहां से दो संसदीय क्षेत्र की 20-20 विधानसभा तक पीएम मोदी का संदेश पहुंच जाए।
दो हफ्ते में सियासी समीकरण बदले
दिल्ली में विधानसभा का चुनाव प्रचार अब अपने अंतिम दौर में चल रहा है। बीते दो हफ्ते में देश की राजधानी दिल्ली में सियासी परिस्थितियों में अचानक आए बदलाव ने सियासी समीकरणों को उलझा कर रख दिया है। दिल्ली की जनता के मन में क्या हैं ये कोई भी नहीं जानता है।
आप ने किया रणनीति में बदलाव
दिल्ली में विधानसभा का चुनाव अपने अंतिम दौर में है, बदली परिस्थितियों में सभी दल अपनी अपनी रणनीति में बदलाव पर मजबूर हो रहे हैं। आप का चेहरा अरविंद केजरीवाल विक्टिम कार्ड खेल रह हैं तो बीजेपी पहले की तुलना में ज्यादा आक्रामक हुई है। अब तक शांत दिख रही कांग्रेस ने भी अचानक तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं।



