राहुल गांधी ने किया पीएम मोदी का वीडियो ट्विटर पर पोस्ट, बजट पर कसा तंज

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को आम बजट पेश किया,जिसके बाद पीएम मोदी ने भी देश को संबोधित किया, तो…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को आम बजट पेश किया,जिसके बाद पीएम मोदी ने भी देश को संबोधित किया, तो वहीं देश का बजट पेश होने के बाद मोदी सरकार को विपक्ष ने घेर लिया है, विपक्ष लगातार बीजेपी और मोदी सरकार को निशाने पर ले रहा है। तो दूसरी तरफ दिल्ली में विधानसभा चुनावों को लेकर भारतीय राजनेतिक पार्टियां एक दूसरे पर हमला बोल रही हैं।

राहुल गांधी ने ट्विटर पर वीडियो पोस्ट किया

इसी कड़ी में अब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए ट्विटर पर वीडियो पोस्ट किया, यहा पोस्ट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का था जिसमें पीएम मोदी व्यायाम करते दिख रहे थे। पीएम मोदी के इस वीडियो को पोस्ट करते हुए राहुल गांधी ने ट्विटर पर लिखा,कि डियर पीएम, कृपया अपने जादुई व्यायाम दिनचर्या को और आजमाएं. आपको क्या पता, शायद इससे अर्थव्यवस्था चलने लगे।

अर्थव्यवस्ता पर पीएम को घरा

वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि, ‘वर्तमान में अहम मुद्दा बेरोजगारी है, मैंने इस बजट में ऐसी कोई रणनीति नहीं देखी,जिससे युवाओं को रोजगार मिल सके, राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार को पता है कि क्या हो रहा है? अर्थव्यवस्ता कहां जा रही है? बजट में बार-बार चीजों को दोहराया जा रहा था।

जानिए कब का है वीडियो

दरअसल ये वीडियो 2 साल पहले का है जब भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के फिटनेस चैलेंज को पीएम मोदी ने स्वीकार किया था। जिसके बाद पीएम मोदी ने ये वीडियो सोशल मीडिया पर जारी की थी। और पीएम मोदी ने इस वीडियो को कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी और खिलाड़ी मनिका बत्रा को नॉमिनेट किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *