विश्व हिन्दू महासभा के नेता की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा हो गए हैं। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हजरतगंज इलाके…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा हो गए हैं। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हजरतगंज इलाके में विश्व हिन्दू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष रंजीत बच्चन की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है, वही आरोपी वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया हैं। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए 6 टीम गठित की  हैं और क्राइम ब्रांच को भी आरोपी की तलाश में लगा दिया है। बताय जा रहा है कि, विश्व हिन्दू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष रंजीत हजरतगंज चौराहे पर टहलने गए हुए थे इस दौरान उनकी गोली मार कर हत्या कर दी गई।

मॉर्निंग वॉक पर निकले थे रंजीत बच्चन

बतादें कि, विश्व हिन्दू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष रंजीत बच्चन सुबह मॉर्निंग वॉक पर गए हुए थे, इस बीच बाइक सवार बदमाशों  ने उन पर फायरिंग कर दी, इस दौरान रंजीत बच्चन को गोली लगी और वहीं, रंजीत बच्चन की मौत पर ही मौत हो गई, रंजीत बच्चन को CDRI के पास गोली मारी गई है। हमलावरों ने रंजीत के सिर पर गोलियां मारी थी।

इस हमले में रंजीत के भाई को भी गोली लगी है, जिसके कारण उनका भाई घायल हो गया है, घायल हालात में उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है जहां उनका इलाज किया जा रहा है। विश्व हिन्दू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष रंजीत बच्चन गोरखपुर के रहने वाले थे और लखनऊ में ओसीआर बिल्डिंग के बी-ब्लाक में रहते थे, इससे पहले रंजीत समाजवादी पार्टी के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम किया करते थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *