Budget 2020: बैंक अकांउट होल्डर्स के लिए वित्त मंत्री ने किया ये बड़ा ऐलान

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण  ने बैंकों में बढ़ते फ्रॉड पर शिकंजा करने के लिए बड़ी घोषणा की है। पंजाब एंड…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण  ने बैंकों में बढ़ते फ्रॉड पर शिकंजा करने के लिए बड़ी घोषणा की है। पंजाब एंड महाराष्ट्र बैंक मामला सामने के बाद जो सबसे बड़ी चिंता थी, वो ये कि यदि कोई बैंक डूब जाता है तो इसके अकाउंट होल्डर्स को भारी नुकसान हो सकता है। बैंक अकाउंट होल्डर्स के अकाउंट की सुरक्षा ​के लिए डिपॉजिट इंश्योरेंस 1 लाख रुपये था। वित्त मंत्री ने अपने बजट ऐलान में कहा कि इसकी सीमा को अब 1 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दिया गया है।

यानि की पहले बैंक में चाहे आपके जितने भी पैसे जमा हों लेकिन गारंटी सिर्फ एक लाख रुपये तक की ही मिला करती थी। मतलब, बैंकों में जमा एक लाख रुपये तक का बीमा दिया करता था। बजट 2020 में वित्‍त मंत्री ने इस एक लाख रुपये की सीमा को बढ़ाकर 5 लाख रुपये करने की घोषणा की है।  आपके किसी एक बैंक में एक से अधिक अकाउंट और FD आदि हैं तो भी बैंक के डिफॉल्टर होने या डूब जाने के बाद आपको 5 लाख रुपये ही मिलने की गारंटी है। यह रकम किस तरह मिलेगी, यह गाइडलाइंस DICGC तय करता है।

कांग्रेस नेता ने बोला मोदी सरकार के बजट पर हमला
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने मोदी सरकार के बजट पर निशान साधते हुए कहा कि,मोदी सरकार  बजट में सिर्फ सुनहरा सपना दिखाएगी जबकि असल में पूरा देश जानता है कि, सारे लोग परेशान हैं। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि, मेक इन इंडिया और असेंबल इन इंडिया में फर्क क्या है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *