जामिया में पुलिस के सामने युवक ने की फायरिंग, एक छात्र घायल

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: नागरिकता संशोधन कानून यानी CAA और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर यानी NRC पर मचे संग्राम के बीच आज इसके विरोध में दिल्ली…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: नागरिकता संशोधन कानून यानी CAA और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर यानी NRC पर मचे संग्राम के बीच आज इसके विरोध में दिल्ली की जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी यानी jnu से राजघाट तक प्रदर्शन मार्च निकाला गया, लेकिल इस दौरान एक युवक ने CAA के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर देसी कट्टे से फायरिंग कर दी, इस फायरिंग में एक छात्र घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। साथ ही आरोपी युवक को भी पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है।

खुद को रामभक्त बताया

बताया जा रहा है कि, घटना से कुछ मिनट पहले ही आरोपी युवक ने अपनी सभी गतिविधियां फेसबुक पर लाइव पोस्ट की थी। हमलावर ने खुद को रामभक्त बताया।

हमलावर ने लगाया वंदे मातरम का नारा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावर ने गोली चलाने के दौरान भारत माता की जय और, दिल्ली पुलिस जिंदाबाद वंंदे मातरम जैसे नारे लगाए थे।

मूकदर्शक बनी रही पुलिस

कहा जा रहा है कि, जब ये हमला हुआ तब राजघाट की ओर CAA पर प्रदर्शनकारी शांतिपूर्ण तरीके से आगे बढ़ रहे थे। तभी अचानक युवक ने फायरिंग की, लेकिन तब भी दिल्ली पुलिस देखती रही। ये गोली कांड कैमरे में भी रिकॉर्ड होता रहा, लेकिन इस युवक को पुलिस ने नहीं रोका। इस बीच प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि, जब आरोपी के फायर से एक युवक घायल हुआ तब भी पुलिस ने बैरिकेड खोलन से मना कर दिया। जिसके बाद घायल छात्र को कूदकर आगे बढ़ना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *