‘BJP असली मुद्दों से हटाकर लोगों को धर्म के नाम पर बांटने की कोशिश कर रही है’

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने बीजेपी पर हल्ला बोलते हुए कहा कि, भाजपा आज असली मुद्दों से हटाकर धर्म के नाम पर…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने बीजेपी पर हल्ला बोलते हुए कहा कि, भाजपा आज असली मुद्दों से हटाकर धर्म के नाम पर बांटने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि सभी पार्टियों को कुछ मूल्यों पर एक होना चाहिए। भाजपा एकता की बात नही करती ना ही विकास की बात नही करती है आर्थिक संकट के ध्यान भटकाने की कोशिश हो रही है। दरअसल, सेक्टर 19 के अग्रवाल भवन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का बलिदान दिवस मनाया गया, जिसमे कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने पहुंचकर महात्मा गांधी स्कोर पुष्प अर्पित किए थे।
कुमारी शैलजा ने आगे कहा कि,प्रदेश में जल्द संगठन चुनाव होंगे।संगठन में  ऐसे नेताओंं को जगह मिलेगी, जो संगठन के लिए काम करेंगे और दिल्ली में हरियाणा के नेताओं  की ड्यूटी लगी है और सभी प्रचार में लगे हैं। राजनीति पर आ रहे बयानों पर बोलते हुए प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि  दिल्ली में चुनाव के दौरान राजनीति निचले स्तर पर आ गई है। हरियाणा में प्रदेश की सरकार जल्द गिरने वाली है। कुमारी शैलजा ने कहा कि सत्ता में आने से पहले भाजपा ने जो लोगों के साथ वादे किए थे उनमें से किसी भी वादे को पूरा नहीं किया।
CONGRESS
‘आंकड़े बता रहे हैं कि हरियाणा प्रदेश में महिलाओं पर किस तरह से अत्याचार हो रहे हैं और साथ ही दलितों पर किस तरह से अत्याचार किया जा रहा है उन्होंने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी और बीजेपी विकास की बजाय प्रोबेंडा पर पैसा लगा रही है धर्म और जाति के नाम पर देश को बांटा जा रहा है दिल्ली के शाहीनी बाग में चल रहे धरना पर बोलते हुए कुमारी शैलजा ने कहा कि सरकार को कम से कम एक बार लोगों की बात सुननी चाहिए ना की हिट लगता ही की तरह अपने कानून तो अपने चाहिए’।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *