अफसरशाही से हारे विधायक, तो लगाई मंत्री से गुहार, मंत्री ने लिया ऐक्शन

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज़ –बीजेपी-जेजेपी सरकार में उसके अपने विधायक और मंत्री परेशान हैं। परेशानी का कारण है वो नकारा सिस्टम, जिसमें उनकी कोई सुनवाई नहीं…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज़ –बीजेपी-जेजेपी सरकार में उसके अपने विधायक और मंत्री परेशान हैं। परेशानी का कारण है वो नकारा सिस्टम, जिसमें उनकी कोई सुनवाई नहीं होती। लोगों से लेकर कार्यकर्ता तक, विधायकों से लेकर मंत्री तक हर कोई अफसरशाही से परेशान है। न तो अधिकारी उनकी समस्याओं को सही से सुनने में दिलचस्पी लेते हैं और रही बात समस्याओं को दूर करने की तो उसके बारे में सोचना ही फिजूल है। हरियाणा सरकार में इन दिनों कुछ ऐसा ही हो रहा है और अब विधायक तक सरकार से सरकार के अधिकारियों की शिकायतें लेकर पहुंच रहे हैं।

देवेंद्र बबली ने की अनिल विज से शिकायत

अब जेजेपी विधायक देवेंद्र बबली हरियाणा के गब्बर मंत्री अनिल विज के पास पहुंचे हैं…शिकायत करने, शिकायत भी एसपी समेत कई पुलिस अधिकारियों की। देवेंद्र बबली का कहना है कि, टोहाना क्षेत्र में नशे की सप्लाई लगातार जोर पकड़ रही है, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही। विधायक का कहना है कि, एसपी तो उनका फोन तक नहीं उठा रहे।

एसपी को फोन किया

वहीं विधायक की शिकायत सुनने के बाद गृह मंत्री अनिल विज ने तुरंत फतेहाबाद के एसपी को फोन कर दिया। जिसमें उन्होंने एसपी को साफ निर्देश दिया है कि, विधायक का प्रोटोकॉल मुख्य सचिव से ऊपर है, आगे से इस तरह की कोई शिकायत नहीं मिलनी चाहिए।

होम सेक्रेटरी विजय वर्धन को पत्र लिखा

बकायदा अनिल विज ने होम सेक्रेटरी विजय वर्धन को पत्र लिखा है कि, सभी एसपी को निर्देश जारी किए जाएं कि वो विधायकों को पूरा मान सम्मान दें। अब देखना ये होगा कि आखिर गब्बर के कड़े निर्देश और एसपी को लगी डांट के बीच पुलिस अफसरों पर कोई फर्क पड़ता है कि नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *