राहुल गांधी ने शुरू की, “संविधान बचाओ महारैली”

ऑनलइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: नागरिकता संशोधन कानून यानी CAA के खिलाफ आज कांग्रेस नेता  राहुल गांधी ने वायनाड में महारैली की शुरुआत की, राहुल गांधी…

ऑनलइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: नागरिकता संशोधन कानून यानी CAA के खिलाफ आज कांग्रेस नेता  राहुल गांधी ने वायनाड में महारैली की शुरुआत की, राहुल गांधी ने रैली की शुरुआत वायनाड के कलपेटा इलाके से की, इस रैली में राहुल गांधी के साथ कांग्रेस के तमाम बड़ें नेता और कार्यकर्ता मौजूद है।

राहुल की ‘संविधान बचाओ’ रैली शुरु

राहुल गांधी रैली के जरिए नागरिकता कानून के खिलाफ मोदी सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे है। यहां पर राहुल गांधी एक दिन के दौरे पर वायनाड पहुंचे है। जिसके तहत आज कलपेटा के एसकेएमजे हाई स्कूल में ‘संविधान बचाओ’ रैली को संबोधित कर रहे हैं। वहीं राहुल की संविधान बचाओ रैली में कांग्रेस कार्यकर्ता तिरंगा लेकर राहुल गांधी के साथ-साथ चल रहे हैं।

मानव श्रृंखला बनाई जाएगी

वहीं बताय जा रहा है कि, कांग्रेस की तरफ से आयोजित संविधान बचाओ रैली केरल के 13 जिलों में जाएगी साथ ही कांग्रेस की अगुवाई वाला यूनाइटिड डेमोक्रेटिक फ्रंट यानी ,यूडीएफ मानव श्रृंखला बनाएगा।

जयपुर में युवा आक्रोश रैली को संबोधित किया

इससे पहले 28 जनवरी को राजस्थान के जयपुर में युवा आक्रोश रैली को संबोधित करते हुए गांधी ने मोदी सरकार पर जम कर हमला बोला था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने देश की छवि को नुकसान पहुंचाया है। और आज हिंदुस्तान को रेप कैपिटल कहा जाने लगा है।

मोदी सरकार को घेरने कांग्रेस करेगी, 4 फरवरी को बैठक

बतादें कि, नागरिकता संशोधन कानून यानी CAA और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर यानी NPR पर मोदी सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस पार्टी दिल्ली में 4 फरवरी को शाम 6 बजे एक बैठक करेगी, जिसमें CAA और NPR के खिलाफ रणनीति बनाई जाएगी।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *