लोगों की समस्याएं सुनने पहुंचे उप मुख्यमंत्री, कही ये खास बातें

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने लोगों की शिकायतें सुनी और उनका निपटारा किया। इस…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने लोगों की शिकायतें सुनी और उनका निपटारा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, अगर अन्य जिलों के अधिकारी इस तरह काम करें तो लोगों की जल्द ही समस्या समाप्त हो जाएंगी।

पानीपत पहुंचे प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि, प्रदेश  में ओलावृष्टि व अन्य कारणों से जिन किसानों की फसल खराब हुई है उनकी स्पेशल गिरदावरी करवा दी गई है। हाल ही में हुई बरसात की भी गिरदावरी करवाई जा रही है, किसी किसान का नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। हाल ही में दिए गए भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बयान कि गठबंधन की सरकार दिशाहीन है पर बोलते हुए कहा कि, अगर सरकार दिशाहीन  होती तो इस प्रकार ग्रेवेन्सीज में खुले आम लोगों की समस्या नहीं सुनती। भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधते हुए कहा कि, उन्होंने अपने 10 साल के कार्यकाल में कभी लोगों की समस्याएं नहीं सुनी। प्रदेश का हर मंत्री अपने अपने क्षेत्र में लोगों की मीटिंग के दौरान समस्या सुन रहा है और उनका प्रयास है कि 12 की जगह साल में 24 मीटिंग ली जाएं ताकि लोगों को परेशानी ना हो।
dushyant-chautala mp
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि, युवाओं के बेरोजगारी के लिए स्किल डेवलपमेंट व व्यापारियों के साथ उनकी बैठक हुई है और जो 75% रोजगार युवाओं को देने के बात हमने कही थी उसका खाका तैयार कर दिया गया है। उसके ऊपर लीगल एडवाइजर ले रहे हैं। जल्द ही युवाओं को रोजगार देने का काम किया जाएगा और युवाओं के लिए अगले सत्र में मेरा रोजगार मेरा अधिकार नियम लाने का काम किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *