विश्व में इस समय कोरोना वायरस एक जानलेवा बीमारी के रूप में सामने आया है, जिसको लेकर विशेष तौर पर जहां चीन चिभ्न्तित है वही पड़ोसी राज्य भारत में भी इसको लेकर अर्लट जारी हो चुका है। ऐसे में हरियाणा प्रदेश में भी अलर्ट जारी करते हुए विशेष नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। जिसमें इस वायरस से संबिधत जानकारी के साथ के साथ स्वास्थ्य विभाग को जरूरी हिदायते भी जारी की गई है। जिसके तहत विशेष तौर पर चीन से एक जनवरी के बाद आए लोगों पर विशेष निगाह रखी जा रहा है। इसके साथ यह भी हिदायत है कोई भी नया व्यक्ति चीन से यहां पर आता है, तो उस पर निगाह बनाई जाए। इसके लक्षणो से ग्रसित कोई मरीज दिखाई दे तो स्वास्थ्य विभाग के कर्मी उसकी सुचना तुरन्त स्वास्थ्य विभाग को दे इसके लिए विशेष प्रबंध विभाग ने
किए है।
जिला फतेहबाद टोहाना नागरिक अस्पताल में इसको लेकर प्राईवेट वार्ड मेंं आईसोलेशन वार्ड बनाया गया है जहां पर इस वायरस की रोकथाम के पुरे प्रंबध किए जा रहे है ताकि यहां पर इस से आंशकित मरीज को रखा जा सके। इस वायरस से आंशकित कोई मरीज मिलता है तो उसका सैंपल विभाग के द्वारा विशेष जारी हिदायतों के अनुसार लेकर उसे महाराष्ट्र की पुना लैब में इसे भेजा


