भारत का सीरीज पर कब्जा, रोहित के लगातार 2 छक्कों ने दिला दी जीत

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज – रोहित शर्मा ने सुपर ओवर में दो छक्के लगाकर भारत को तीसरे टी20 मैच में जीत दिला दी है। लक्ष्य…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज – रोहित शर्मा ने सुपर ओवर में दो छक्के लगाकर भारत को तीसरे टी20 मैच में जीत दिला दी है। लक्ष्य के बिल्कुल करीब पहुंच चुकी न्यूजीलैंड की टीम को आखिरी ओवर में मोहम्मद शमी ने 179 रन पर रोक दिया,जिसके कारण यहा मैच सुपर ओवर तक खिंचा।

मोहम्मद शमी ने 20वें ओवर में पहले केन विलियमसन और बाद में आखिरी गेंद पर रोस टेलर को बोल्ड करके मेजबान न्यूजीलैंड की टीम से जीत छीन ली। उनके बाद जसप्रीत बुमराह ने अपना सुपर ओवर डाला, सुपर ओवर में न्यूजीलैंड के कप्तान विलियमसन ने एक छक्का और एक चौका मारा जबकि मार्टिन गुप्टिल ने एक चौका लगाया,जिससे न्यूजीलैंड ने 17 रन बनाये ,

भारत की ओर से रोहित शर्मा और केएल राहुल उतरे लेकिन पहली चार गेंदों पर सिर्फ 8 रन ही बन सके बाद में ओवर की आखिरी दो गेंद पर दस रन की जरूरत थी, तो सामने भारत के हिटमैन रोहित शर्मा ने टिम साउदी की दो गेंदों पर दो गगनचुंबी छक्के जड़कर भारत को जीत दिला दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *