भारत बंद : CAA हिंसा में पश्चिम बंगाल में दो की मौत, TMC नेताओं पर लगा आरोप

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: नागरिकता संशोधन कानून यानी CAA और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर यानी NRC के खिलाफ आज दलित संगठनों ने भारत बंद बुलाया था।…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: नागरिकता संशोधन कानून यानी CAA और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर यानी NRC के खिलाफ आज दलित संगठनों ने भारत बंद बुलाया था। जिसके बाद CAA के विरोध में पश्चिम बंगाल में हिंसा के दौरान दो लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है।

 हिंसा में एक व्यक्ति की मौत 

बताया जा रहा है कि, पश्चिम बंगाल में मुर्शिदाबाद के जलांगी छेत्र में तृणमूल कांग्रेस यानी TMC नेताओं और वहां के स्थानीय लोगों के बीच झड़प हो गई, जिसने बड़ां हिंसा का रुप ले लिया। जिस कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई साथ ही एक व्यक्ति लापता बताया जा रहा है। वहीं कई लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है।

 

जंतर-मंतर पर किया प्रदर्शन

इससे पहले आज सुभा CAA-NRC पर देश में मचे घमासान के बीच दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकियों ने शहीन बाग के मुद्दे पर प्रदर्शन किया था।।

CAA-NRC  के विरोध में आज भारत बंद

तो वहीं दलित संगठनों के भारत बंद ने हिंसक रूप लेते हुए मुंबई में CAA, NRC के खिलाफ प्रदर्शनकारियों ने लोकल ट्रेन को रोक दिया था, प्रदर्शनकारियों के द्वारा लोकल ट्रेन को रोके जाने के कारण आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा साथ ही प्रदर्शनकारियों ने सड़क भी जाम कर दी थी। जिसे पुलिस ने बलपूर्वक खुलवाया था।

भारत बंद गैर कानूनी

इससे पहले नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में भारत बंद को लेकर मध्य प्रदेश के भोपाल में बैनर पोस्टर लगाए गए थे। साथ ही कई तरह के मैसेज भी सोशल मीडिया पर वायरल किए गए थे। लेकिन बताया जा रहा है कि, कुछ ही प्रदर्शनकारी संगठनों ने आज भारत बंद बुलाया है। तो दूसरी तरफ पुलिस और प्रशासन इस तरह के बंद को गैर कानूनी बता रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *