पुणे, मुंबई, बिहार, उज्जैन, चंडीगढ़, के बाद दिल्ली पहुंचा कोरोना वायरस,

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कोरोना वायरस का असर अब भारत में दिखने लहा है। दुनियाभर में हहाकार मचाने के बाद अब इस वायरस ने देश के…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कोरोना वायरस का असर अब भारत में दिखने लहा है। दुनियाभर में हहाकार मचाने के बाद अब इस वायरस ने देश के अलग-अलग हिससों में अपने पांव पसारने शुरू कर दिए है। पुणे, मुंबई, बिहार, उज्जैन, चंडीगढ़, के बाद कोरोना वायरस, दिल्ली पहुंच गया है। जानकारी के मुताबिक दिल्ली में कोरोना वायरस के तीन संदिग्ध मिले हैं जिन्हें RML अस्पताल में भर्ती कराया गया है, ये तीनों मरीज चीन से दिल्ली आए थे। फिलहाल डॉक्टरों की टीम उनकी जांच कर रही है। तो दूसरी तरफ मध्य प्रदेश के उज्जैन में भी कोरोना वायरस का एक संदिग्ध मिला जिसे अस्पताल में भर्ती किया गया है, बताया जा रहा है कि, ये मरीज चीन से 13 जनवरी को भारत लौटा था।

चीन में कोरोना वायरस से 106 लोगों की मौत 

वहीं चीन में कोरोना वायरस ने खतरनाक रूप ले लिया है, कोरोना वायरस से अबतक 106 लोगों की मौत हो चुकी है, साथ ही इस वायरस के 3,700 से अधिक मामले सामने आए हैं।जानकारी देते हुए चीन के स्वास्थ्य मंत्री मा शियाओवेई ने बताया कि कोरोना वायरस चीनी के साथ विदेशों में भी तेजी से फैल रहा है, सिर्फ 14 दिनों के अंदर ही एक इंसान से दूसरे इंसान को संक्रमित कर रहा है। जबकि कोरोना वायरस से अब तक 3,744 लोग संक्रमित पाए गए हैं, और इन संक्रमित लोगों में से 561 लोग गंभीर हालत में हैं।

चीन के वुहान शहर में फंसे 250 भारतीय 

उधर, चीनी सरकार ने वुहान कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए पूरे वुहान शहर के यातायात को ही  बंद कर दिया है। जिसके कारण 250 भारतीय वुहान शहर में फंस गए हैं। तो अपने भारतीय लोगों को चीन के वुहान शहर से निकालने के लिए भारत सरकार ने खाका तैयार कर लिया है।

चीन ने आपातकाल घोषित किया

वहीं चीन ने कोरोना वायरस को लेकर 34 में से 25 प्रांतीय खंडों में स्वास्थ्य का उच्चतम आपातकाल घोषित कर दिया गया है। ताकि लोग कोरोना वायरस की चपेट में न आए।

क्या है कोरोना वायरस

बता दें कि कोरोना वायरस ( CoV ) एक जूनोटिक है। ये वायरस जानवरों से मानवों में फैलता है। यहा वायरस कोरोना  संक्रमित किसी व्यक्ति के संपर्क में आने से भी फैलता है। यहा वायरस  खांसी, छींक या हाथ मिलाना से भी फैल सकता है। किसी संक्रमित व्यक्ति के छूने और फिर अपने मुंह, नाक या आंखों को छूने से भी वायरस का संक्रमण हो सकता है।

जानिए क्या है इसका इलाज

फिलहाल भारत या किसी देश में अबतक इस का इलाज नहीं हो पाया है। और अभी तक ना तो कोरोना वायरस की कोई वैक्सीन बनी है और न ही 2019-nCoV की। बचने के लिए आप ऐहतियात बरतें। मास्क पहनें और किसी बीमार, झुकाम, निमोनिया से ग्रसित व्यक्ति के संपर्क में आने से बचें। हाथों को बार बार अच्छे से साबुन से धोएं।  अपनी आंखों, नाक और मुंह को न छुएं।

बचने के उपाय

 कोरोना वायरस के संक्रमण को कम करने के लिए निम्न उपाए 
1. अपने हाथ साबुन और पानी या अल्कोहल युक्त हैंड रब से साफ करें।
2. खांसते या छींकते वक्त अपनी नाक और मुंह को टिश्यू या मुड़ी हुई कोहनी से ढकें।
3. जिन्हें सर्दी या फ्लू जैसे लक्षण हों, उनके साथ करीबी संपर्क बनाने से बचें।
4. मीट और अंडों को अच्छे से पकाएं।
5. जंगल और खेतों में रहने वाले जानवरों के साथ असुरक्षित संपर्क न बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *