शादी समारोह में गया था परिवार, वापिस लौटने पर घर की हालत देख उड़ गए होश

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: रतिया इलाके में मकान में चोरी का मामला सामने आया है। रतिया शहर की टिब्बा कॉलोनी में चोरों ने देर रात स्कूल…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: रतिया इलाके में मकान में चोरी का मामला सामने आया है। रतिया शहर की टिब्बा कॉलोनी में चोरों ने देर रात स्कूल प्रिंसिपल के मकान में घुस कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर करीब डेढ़ लाख की नकदी और सोने के जेवर चुरा ले गए।
Crime
रतिया इलाके की टिब्बा कॉलोनी के एक मकान में चोरी का मामला सामने आया है। रतिया के डीएवी स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. संजय चुघ शादी समारोह में भाग लेने के लिए अपने परिवार के साथ घर के बाहर गए हुए थे। वापस लौटे तो मकान का ताला टूटा हुआ था और सारा सामान बिखरा पड़ा था। जिसके बाद उनके द्वारा पुलिस को मामले की सूचना दी गई और पुलिस जांच में जुट गई है।
thief
मकान के मालिक डॉक्टर संजय चौक ने बताया कि, वह शादी समारोह में भाग लेने के लिए शनिवार शाम को 6 बजे अपने परिवार सहित निकले थे। जब रविवार दोपहर 12 बजे अपने घर पहुंचे तो देखा कि उनके मकान के ताले टूटे हुए हैं और सामान बिखरा पड़ा है। उन्होंने बताया कि उनकी अलमारी से करीब डेढ़ लाख की नकदी और सोने के जेवर चोरी हुए है। उनके द्वारा मकान का अन्य सामान भी अभी संभाला जा रहा है। फिलहाल डॉक्टर संजय चौक के द्वारा पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है पुलिस जांच में जुट गई है। गौरतलब है कि रतिया इलाके में लगातार चोरी की वारदातें हो रही है। लेकिन पुलिस के हाथ खाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *