नाबालिग को अपनी हवस का शिकार बनाने वाली 29 वर्षीय महिला गिरफ्तार

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पलवल महिला थाना पुलिस ने 14 वर्षीय नाबालिग युवक को अपनी हवस का शिकार बनाने वाली 29 वर्षीय महिला को गिरफ्तार…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पलवल महिला थाना पुलिस ने 14 वर्षीय नाबालिग युवक को अपनी हवस का शिकार बनाने वाली 29 वर्षीय महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा दिया। बता दें, सितंबर 2019 में आरोपी महिला ने उल्टा नाबालिग युवक के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज कराकर उसे गिरफ्तार करा दिया था जिसके बाद कोर्ट ने नाबालिग युवक को निर्दोष मानते हुए पुलिस को आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार करने का आदेश दिया था ।

Crime
बीते दिनों पलवल जिले में रेप का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया था। जिला अदालत ने 29 वर्षीय महिला को 14 वर्षीय किशोर के साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम देने के मामले में दोषी माना। मामला सिंतबर  2019 का है एक शातिर महिला ने एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला महिला थाने में दर्ज करा दिया था। महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी शादी दस वर्ष पूर्व हुई थी और चार वर्ष पहले करंट लगने से पति की मौत हो गई।
arrest
जिसके बाद पीडि़ता पलवल में किराए के मकान में रहने लगी। उसी दौरान पीडि़त का जान-पहचान एक युवक से हो गई। युवक जान-पहचान के मायने से महिला के घर आने-जाने लगा। उक्त युवक ने महिला को आश्वासन दिया कि वह उससे शादी कर लेगा। जिससे महिला युवक के साथ रहने लगी। लगभग एक वर्ष पूर्व युवक व महिला के बीच संबंध बन गए। जिससे महिला गर्भवती हो गई और उसने युवक से शादी करने की बात कही तो युवक ने शादी करने से साफ इंकार कर दिया।
court
जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। अदालत की जांच के दौरान किशोर की उम्र मात्र 14 वर्ष पाई गई। जिस संबंध में कोर्ट के आदेश पर महिला को आरोपी मानते हुए पॉस्को एक्ट के तहत महिला थाने में मामला दर्ज किया गया और नाबालिग युवक को कोर्ट ने निर्दोष मानते हुए बरी कर दिया। जैसे ही महिला को यह पता चला की पुलिस ने उसके खिलाफ नाबालिग युवक से रेप करने का मुकदमा दर्ज किया है तो आरोपी महिला फरार हो गई ।12 जनवरी 2020 से ही पुलिस आरोपी महिला को खोज रही थी जैसे ही पुलिस को पता चला की आरोपी महिला अपने घर किसी काम से आई हुई है तो महिला थाना पुलिस ने आरोपी महिला को घर से दबोचकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *