अब स्कूल कॉलेज की छात्राओं के लिए स्कूल जाना होगा और आसान, जानें ..

ऑनलाइन डेस्क/लिंविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में अब स्कूल कॉलेज की छात्राओं के लिए स्कूल जाना होगा और आसान। सरकार छात्राओं के लिए 150 बसे चलाने…

ऑनलाइन डेस्क/लिंविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में अब स्कूल कॉलेज की छात्राओं के लिए स्कूल जाना होगा और आसान। सरकार छात्राओं के लिए 150 बसे चलाने जा रही है इसको लेकर निर्णय ले लिया गया है। इन बसों में एक पुलिस कांस्टेबल भी होगी और सुरक्षा के मध्यनजर जीपीएस और सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। शिक्षा मंत्री कवँरपाल गुर्जर ने ये जानकारी देते हुए बताया कि, हरियाणा सरकार बेटियों की शिक्षा के लिए लगातार प्रयास कर रही है और सरकार के प्रयासों से लिंगानुपात में भी बहुत सुधार आया है। वहीं एसवाईएल पर पंजाब सरकार के पानी न देने के बयान को शिक्षा मंत्री ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया।सरकारो का काम सविधान को मानना, पंजाब सरकार को जिम्मेदारी वाला व्यवहार दिखाना चाहिए।हम जनप्रतिनिधि है आर्दश स्थापित करना चाहिए जो ऐसे बयान दे रहे है गलत परंपरा डालने का प्रयास कर रहे है ।
Haryana roadways
बेटियों की शिक्षा की तरफ बढ़ाया कदम
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नारे को सार्थक करते हुए सरकार ने एक कदम बेटियों की शिक्षा की तरफ बढ़ाया है। शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि, पीएम मोदी ने उन्होंने हरियाणा में आकर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के बारे में कार्यक्रम किया एक बहुत बड़ी जनसभा की थी। हरियाणा में जो अनुपात था बहुत ज्यादा और असमानता थी बहुत लड़कों की 1 हज़ार संख्या के पीछे लड़कियों की संख्या 800 थी 824 के आसपास थी। उस दिन से लेकर आज तक लड़कियों के लिए बहुत से काम किए हैं ।लिंगानुपात में भी सुधार हुआ  है।बेटियों को पढ़ाने के लिए भी हमने पूरी ताकत लगाई ।हमने यह कहा था कि हम 20 किलोमीटर से दूर किसी बेटी को दूर करने जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 20 किलोमीटर के दायरे में उनको कॉलेज देंगे काम और सरकार ने पिछले 5 साल में जो किया है वह सब आपके सामने है।
शिक्षा के क्षेत्र में लगातार हमारी सरकार काम कर रही है अब हम ने यह कहा है कि लड़कियों को पढ़ने जाने के लिए बस की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। 150बसों का इंतजाम उसके लिए किया गया है। उसका रंग भी अलग होगा। उसमें पुलिस की तरफ से भी एक कॉन्स्टेबल साथ रहेगी ।बस में यदि कुछ सीट खाली होगी उसको हम महिलाओं के लिए उपलब्ध करवा देंगे ।उसमें कोई भी महिला बैठ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *