राजपथ पर परेड का हुआ समापन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया लोगों का हाथ हिलाकर कर अभिवादन

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: आज पूरे देश अपना71वां गणतंत्र दिवस मना रहा रहा है। गणतंत्र दिवस के मौके पर राजपथ पर पूरा हिन्दुस्तान उतर आया…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: आज पूरे देश अपना71वां गणतंत्र दिवस मना रहा रहा है। गणतंत्र दिवस के मौके पर राजपथ पर पूरा हिन्दुस्तान उतर आया है। वहीं मिसाइल, टैंक और तोपों ने रोमांचित किया, साथ ही ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर मेसियस बोलसोनारो चीफ गेस्ट थे।

इसके साथ ही राजपथ पर परेड का समापन हो गया है। राजपथ से जाते समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोनों किनारों पर बैठे लोगों का हाथ हिलाकर कर अभिवादन किया।

वहीं राजपथ पर इस वक्त सलामी मंच के सामने जम्मू-कश्मीर की झांकी गुजर रही है

राज्य की झाकियां प्रस्तुत की जा रही है। छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और राजस्थान झाकियों ने अपनी सांस्कृतिक पहचान से लोगों का मन मोह लिया है यूपी की झांकी में बाराबंकी की झलक देखने को मिली

इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने घर में तिरंगा फहराया। इस दौरान केजरीवाल ने कहा कि आज अपने संवैधानिक मूल्यों की रक्षा करने का और शपथ लेने का दिन है।

सीएम उद्धव ने फहराया तिरंगा 

वहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने लोकतंत्र दिवस के मौके पहली बार बतौर सीएम अपने आवास पर तिरंगा फहराया।

वहीं इस मौके पर  दिल्ली में राजपथ पर विशेष समारोह का आयोजन किया गया है। सामारोह में देश की बढ़ती हुई सैन्य शक्ति और बहुमूल्य सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक-आर्थिक तथा प्रगति का भव्य प्रदर्शन किया गया । इस दौरान राजपथ पर लंबी-लंबी झाकियों के साथ, परेड और आकाश में करतब दिखाते वायुसेना के विमानों ने रोमांच से लोगों को भर दिया। वही इस साल गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर मेसियस बोलसोनारो हैं।

LOC के नजदीक लोकतंत्र का जश्न

दिल्ली के साथ ही जम्मू-कश्मीर में भी 71वें लोकतंत्र का जश्न जोशो-खरोश से मनाया गया। यहां पर कुपवाड़ा में लाइन ऑफ कंट्रोल के नजदीक सेना ने स्थानीय बच्चों के साथ मिलकर गणतंत्र दिवस मनाया। सेना के अधिकारी भी मौजूद रहे साथ ही इस दौरान बच्चे बेहद खुश दिखे।

IIT मुंबई के छात्रों ने निकाला तिरंगा मार्च

71वें गणतंत्र दिवस के मौके पर IIT  मुंबई के छात्रों ने  तिरंगा मार्च निकाला। इस मौके पर छात्र तिरंगा लेकर रैली की शक्ल में निकले और लंबी यात्रा तय की।

बीजेपी मुख्यालय में झंडारोहण हुआ

वहीं दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय पर बीजेपी के नए अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 71वें गणतंत्र दिवस के मौके पर तिरंगा फहराया। बतदें कि, जेपी नड्डा ने पहली बार बतौर बीजेपी अध्यक्ष झंडारोहण किया है।

लहराया तिरंगा लद्दाख में

साथ ही लद्दाख में भी 17 हजार फीट की ऊंचाई पर आज तिरंगा लहराया गया। इस दौरान ITBP के जवानों ने माइनस 20 डिग्री तापमान में तिरंगा फहराया और भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाए।

पीएम नरेंद्र मोदी ने दी देश को बधाई

इसके साथ ही राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को ट्वीट कर 71वें गणतंत्र दिवस की बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *