गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले तो युवा छू सकते हैं नई ऊंचाइयां : दुष्यंत चौटाला

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने छाजूराम मैमोरियल जाट महाविद्यालय में स्थापित की गई 30 किलोवाट सोलर प्रणाली, पीजी ब्लॉक के 6 नए…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने छाजूराम मैमोरियल जाट महाविद्यालय में स्थापित की गई 30 किलोवाट सोलर प्रणाली, पीजी ब्लॉक के 6 नए कमरों तथा नए विज्ञान भवन का उद्घाटन किया।
इस दौरान उन्होने कहा कि, अगर  हम शिक्षण संस्थाओं में कमरे बनवाने से ज्यादा यहां गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का प्रबंध करें तो युवाओं के लिए नई ऊंचाइयां छूना कोई बड़ी बात नहीं है।

 

ऐसा करने से युवा प्रदेश व देश का नाम रोशन कर सकेंगे। उन्होंने महाविद्यालय में ऑडिटोरियम निर्माण का खर्च अपने स्वैच्छिक कोष से वहन करने की घोषणा करते हुए संस्था से मल्टी पर्पज स्पोर्टस कॉम्पलेक्स बनवाने का आवह्न किया। इससे खिलाडिय़ों को विशेष प्रोत्साहन व अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि, भिवानी में 3 एकेडमी हैं जहां से प्रदेश के 80 प्रतिशत बॉक्सर निकलते हैं, इसी प्रकार लॉन टेनिस के लिए बंगलौर प्रसिद्घ है। इसी प्रकार हमें हिसार को भी किसी विशेष क्षेत्र में स्पेशलिस्ट बनाने की जरूरत है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि महाविद्यालय में स्थापित किए गए सोलर प्रणाली से पैदा होने वाली बिजली महाविद्यालय को ऊर्जा मामले में आत्मनिर्भर बनाएगी। इस सोलर प्लांट के चलते महाविद्यालय का 70 हजार रुपये आने वाला बिजली का बिल अब 45 हजार रुपये पर आ गया है। उन्होंने कहा कि, अब महाविद्यालय परिसर पहले के मुकाबले ज्यादा जगमगाएगा और गर्मी के दिनों में बच्चों को पसीने से तरबतर नहीं होना पड़ेगा। इस सोलर प्रणाली से उत्पादित बिजली हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम के पूल में जाएगी जो महाविद्यालय के बिजली खर्च को कम करेगी। महाविद्यालय ऊर्जा के मामले में आत्मनिर्भर बनेगा। आगे कहा कि, प्रदेश के अन्य शिक्षण संस्थाओं को भी सब्सिडी पर सोलर प्रणाली स्थापित करवाने की दिशा में कार्य किया जाएगा।

इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम सभी को इस दिन देश के संविधान में पूर्ण आस्था रखने की शपथ लेनी चाहिए। भारत का संविधान ही भारत की वास्तविक शक्ति है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *