क्या कोरोना वायरस से होगा भारत में पेट्रोल-डीजल सस्ता !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज भारत में कोरोना वायरस की दस्तक के बाद देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें भी कम होना शुरू हो गई…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज भारत में कोरोना वायरस की दस्तक के बाद देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें भी कम होना शुरू हो गई हैं, और आगे भी कीमतें कम होने की उम्‍मीद जताई जा रही है। लेकिन आप सोच रहे होंगे की कोरोना वायरस का पेट्रोल,डीजल की कीमतों से क्या संबंध हैं तो आइए पूरे मामले को समझते हैं दरअसल, चीन दुनिया में कच्चे तेल का दूसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता देश कहा जाता है, जहां पर इस वक्त कोरोना वायरस का प्रकोप होने के वजह से कई शहरों में सार्वजनिक परिवहन बंद कर दिया गया है। और इसके कारण चीन की ओर से कच्चे तेल की मांग में नरमी आना शुरू हो गई है।

कच्चे तेल की पूरी प्रक्रिया जानिए

अगर आसान भाषा में आपको समझाएं तो चीन में कच्‍चे तेल की डिमांड कम होने से इसके भाव में नरमी आ गई है। और यहां कारण है कि, भारत में पेट्रोल और डीजल के भाव कच्‍चे तेल की कीमतों पर निर्भर करते हैं। अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में कच्‍चे तेल की कीमतें जितनी कम होती हैं, अगले कुछ दिनों में पेट्रोल और डीजल उतना ही सस्‍ता होता है।

क्या है कोरोना वायरस

बतदें कि कोरोना वायरस ( CoV ) एक जूनोटिक है। ये वायरस जानवरों से मानवों में फैलता है। यहा वायरस कोरोना  संक्रमित किसी व्यक्ति के संपर्क में आने से भी फैलता है। यहा वायरस  खांसी, छींक या हाथ मिलाना से भी फैल सकता है। किसी संक्रमित व्यक्ति के छूने और फिर अपने मुंह, नाक या आंखों को छूने से भी वायरस का संक्रमण हो सकता है।

जानिए क्या है इसका इलाज

फिलहाल भारत या किसी देश में अबतक इस का इलाज नहीं हो पाया है। और अभी तक ना तो कोरोना वायरस की कोई वैक्सीन बनी है और न ही 2019-nCoV की। बचने के लिए आप ऐहतियात बरतें। मास्क पहनें और किसी बीमार, झुकाम, निमोनिया से ग्रसित व्यक्ति के संपर्क में आने से बचें। हाथों को बार बार अच्छे से साबुन से धोएं।  अपनी आंखों, नाक और मुंह को न छुएं।

बचने के उपाय

 कोरोना वायरस के संक्रमण को कम करने के लिए निम्न उपाए 
1. अपने हाथ साबुन और पानी या अल्कोहल युक्त हैंड रब से साफ करें।
2. खांसते या छींकते वक्त अपनी नाक और मुंह को टिश्यू या मुड़ी हुई कोहनी से ढकें।
3. जिन्हें सर्दी या फ्लू जैसे लक्षण हों, उनके साथ करीबी संपर्क बनाने से बचें।
4. मीट और अंडों को अच्छे से पकाएं।
5. जंगल और खेतों में रहने वाले जानवरों के साथ असुरक्षित संपर्क न बनाएं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *