दुष्यंत चौटाला ने SYL मामले में की पंजाब सरकार की निंदा !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने एसवाईएल मामले में पंजाब सरकार और पंजाब के राजनीतिक दलों के रुख की निंदा की है। सिरसा…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने एसवाईएल मामले में पंजाब सरकार और पंजाब के राजनीतिक दलों के रुख की निंदा की है। सिरसा पहुंचे दुष्यंत चौटाला ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि एसवाईएल पर पंजाब सरकार का रुख अति निंदनीय है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार, सर्वोच्च न्यायालय और संविधान से ऊपर नहीं है। हरियाणा सर्वोच्च न्यायालय के हस्तक्षेप का इंतजार कर रहा है। सर्वोच्च न्यायालय के हस्तक्षेप के बाद ही हरियाणा को उसके हिस्से का पानी मिल सकेगा। कॉमन मिनिमम प्रोग्राम सहित कई मुद्दों पर सिरसा में अपने आवास पर उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे।

जेजेपी-जेजेपी गठबंधन हरियाणा के हितों के लिए काम करेगा
दुष्यंत चौटाला ने कहा कि, कॉमन मिनिमम प्रोग्राम को लेकर 33 बिंदुओं पर सहमति बनी हुई है। जो कमेटी बनाई गई थी वह इस पर जिस प्रकार का निर्णय लेगी उसी के हिसाब से तमाम मुद्दों पर कार्रवाई होगी। बीजेपी-जेजेपी गठबंधन हरियाणा के हितों के लिए काम करेगा।
आगे कहा कि, 26 जनवरी को सिरसी ग्राम पंचायत को लालडोरा मुक्त करने की ऐतिहासिक घोषणा की जाएगी। उन्होंने कहा कि, हर जिले के पांच -पांच गांवों को डिजिटल मैपिंग के जरिए लाल डोरा मुक्त करने का कार्य किया जाएगा। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि प्रदेश के 138 गांवों को सीवरेज लाइन से जोड़ने की महत्वाकांक्षी परियोजना भी लाई जाएगी।
dushyant-chautala mp
दिल्ली चुनाव में भाजपा के पक्ष में प्रचार करेंगे
वहीं, दिल्ली में चुनाव नहीं लड़ने के निर्णय को लेकर भी उन्होंने इसे संगठन का सामूहिक निर्णय बताया। उन्होंने कहा कि, वे दिल्ली चुनाव में भाजपा के पक्ष में प्रचार करेंगे। दुष्यंत ने दोहराया कि चाबी, चप्पल व कप प्लेट चुनाव चिन्ह नहीं मिलने के चलते संगठन ने दिल्ली चुनाव में न उतरने को लेकर निर्णय लिया था। साथ ही भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी जेजेपी को बीजेपी के साथ मिलकर चुनाव में भागीदारी करने की बात कही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *