न्यूजीलैंड दौरे पर शिखर धवन की जगह इन 2 नए खिलाड़ियों को मिला मौका

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: भारतीय टीम न्यूजीलैंड दौरे पर 5 टी-20, 3 वनडे और 2 टेस्ट मैच खेलेगी | तो वहीं टी20 और वनडे सीरीज…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: भारतीय टीम न्यूजीलैंड दौरे पर 5 टी-20, 3 वनडे और 2 टेस्ट मैच खेलेगी | तो वहीं टी20 और वनडे सीरीज में टीम इंडिया में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा | टी-20 सीरीज 24 जनवरी से खेली जाएगी | आपको बता दे भारत के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन न्यूजीलैंड दौरे पर नहीं जा सकेंगे | धवन को आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे के दौरान कंधे में लगी चोट लग गई थी जिस कारण उनको आराम दिया जा रहा है |

INDIA VS NEW ZEALAND

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में उनके बायें कंधे में चोट लगी थी। जिसके बाद बीसीसीआई ने बयान में कहा, ‘उनके कंधे का एमआरआई किया गया जिससे उनके कंधे में ग्रेड दो की चोट की पुष्टि हुई | आस्ट्रेलिया के खिलाफ हुई सीरीज में धवन ने पहले दो मैचों में 96 और 74 रनों की तूफानी पारी खेली |

INDIA VS NEW ZEALAND

आपको बता दे न्यूजीलैंड में होने वाले पांच मैचों की टी20 सीरीज में धवन की जगह युवा बल्लेबाज संजू सैमसन जबकि उसके बाद होने वाली तीन वनडे मैचों की सीरीज में पृथ्वी शॉ को भारतीय टीम में शामिल किया गया है | इन दिनों न्यूजीलैंड दौरे पर गई भारत-ए की और से जीत का शानदार प्रदर्शन अभियान जारी है |

prithvi shaw

20 साल के पृथ्वी शॉ ने भारत ए की ओर से न्यूजीलैंड में खेले गए मुकाबले में 150 रन की तूफानी पारी खेली | शो ने 5 चौके और 3 छक्के की मदद से 35 गेंद पर 48 रन ठोक दिए | बात करे युवा बल्लेबाज विकेटकीपर संजू सैमसन की तो इन्होंने भी भारत ए की ओर से 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से 21 गेंद पर 39 रन जड़ दिए | तो इन दोनों ने अपना शानदार प्रदर्शन करके टीम इंडिया में जगह बनाने के लिए अपने आप को सही साबित कर दिखाया है | अब देखना ये होगा कि न्यूजीलैंड दौरे पर इन दोनों युवा बल्लेबाजों की क्या भूमिका रहती है |

Prithvi Shaw And Sanju Samson

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), संजू सैमसन, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर

भारत की वनडे टीम: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), पृथ्वी शॉ, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, रविंद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी, शार्दुल ठाकुर, केदार जाधव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *