यमुनानगर : फिर दिखा रफ्तार का कहर, ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचला

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज़:सोनीपत के पुराना सहारनपुर रोड पर फतेहपुर पुल के पास ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। हादसे में युवक की…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज़:सोनीपत के पुराना सहारनपुर रोड पर फतेहपुर पुल के पास ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, ट्रक की स्पीड इतनी तेज थी कि बाइक को वह 500 मीटर तक खींचते हुए ले गया। आसपास के लोग इक्ट्ठा हुए, तो आरोपित चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला।

पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। गुस्साए ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। ग्रामीणों का कहना था कि दिन रात ओवरलोड ट्रक सड़क पर चल रहे हैं। इसकी वजह से हादसे हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *