ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज़: फतेहाबाद जिले में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे जिस्मफिरोशी के धंधे का पर्दाफाश किया गया है। सिटी पुलिस ने शहर में बने स्पा सेंटर में रेड करके 10 लड़कियों और 6 लड़कों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस का कहना है कि पकड़े गए लड़के और लड़कियां शहर में मसाज पार्लर और स्पा सेंटर की आड़ में देहव्यापार का धंधा चलाते थे। पुलिस ने अपने ही लोगों को दो-दो हजार रुपये देकर उन्हें ग्राहक बनाकर उक्त सेंटरों पर भेजा था। पुलिस के मुताबिक दोनों सेंटर पिछले करीब 10 महीने से चल रहे थे।

