ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:गुजरात के सूरत शहर में मंगलवार सुबह मार्केट में लगी आग से इलाके भर में हड़कंप मच गया। बता दें आग सात मंजिला इमारत में लगी, जो कि सरोली इलाके के एक बड़े कपड़ा बाजार रघुवीर कॉम्प्लेक्स में है। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि, किसी के हताहत होने की सूचना अभी तक नहीं मिली है, लेकिन आग ने कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया है।
फायर ब्रिगेड द्वारा एक ‘ब्रिगेड कॉल’ घोषित किया गया था, और शहर भर से 60 फायर टेंडर तैनात किए गए थे। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चला सका है।

