प्रेमिका और पिता पर युवक ने किए कुल्हाड़ी से कई वार, मौत

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पलवल के गांव जोधपुर में सिरफिरे प्रेमी ने कुल्हाड़ी से हमला कर प्रेमिका की हत्या कर दी। इतना ही नही प्रेमी…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पलवल के गांव जोधपुर में सिरफिरे प्रेमी ने कुल्हाड़ी से हमला कर प्रेमिका की हत्या कर दी। इतना ही नही प्रेमी अपने पिता पर भी कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर मौके से फरार हो गया। आरोपी का घायल पिता लहुलुहान हुई उसकी प्रेमिका को लेकर सिविल अस्पताल पहुंचा जहां पर चिकित्सकों ने प्रेमिका को मृत घोषित कर दिया। सदर थाना पुलिस ने मृतका प्रेमिका के पिता की शिकायत पर नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पलवल सिविल अस्पताल में उपचारधीन गांव जोधपुरी निवासी किसन ने बताया कि, उसका पुत्र सतीश अपराधी प्रवृति का है और उसके खिलाफ पहले भी जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज है। सतीश शादी शुदा है और उसकी पत्नी भी उसे छोडक़र चली गई। सतीश पिछले कई महिनो से घर से फरार चल रहा था। रविवार को सतीश एक महिला को लेकर घर आया और उसे अपनी दोस्त बताया।
रात करीब दस बजे सतीश व उसकी महिला दोस्त के बीच अचानक झगड़ा शुरू हो गया। शोर सुनकर वह मौके पर पहुंचा तो सतीश उस महिला से कहीं बाहर चलने की बात कह रहा था और महिला बाहर जाने से मना कर रही थी। इसी दौरान पीडि़त ने सतीश से कहा कि जब तु इसे ले ही आया तो रात के समय यहीं रहने दे। इतना कहते ही सतीश ने कुल्हाड़ी से पीडि़त के सिर पर हमला कर दिया। पीडि़त चक्कर खाकर जमीन पर गिर पड़ा।
जिसके बाद सतीश ने उस महिला पर कुल्हाड़ी से ताबडतोड़ हमला कर दिया। पीडि़त उस महिला को कार में लेकर उपचार के लिए जब अस्पताल ला रहा था तो सतीश ने कार पर भी हमला कर क्षतिग्रस्त कर दिया। पीडि़त लहुलुहान महिला को लेकर अस्पताल पहुंचा तो चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *