ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: अंबाला में महिलाओं ने एक मनचले को ऐसा सबक सिखाया जिसे जानकर हर कोई लड़कियों को छेड़ने से पहले हजार बार सोचेगा। शहर के जैन बाजार में स्कूल के बाहर स्कूली बच्चियों से अश्लील हरकते व इशारे करने वाले एक मजनू की महिलाओं ने धुनाई कर दी। इतना ही नहीं महिलाओं ने उसे नंगा कर सरेआम जलूस निकाला। इसके बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले उसके खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करने की बात कही।
दरअसल, अंबाला शहर के जैन बाजार में एक मजनू स्कूल बाहर बैठ लड़कियों को रोजाना तंग करता रोजाना उन्हें गंदे गंदे इशारे करता और उन पर अश्लील फब्तियां कसता था। जिससे परेशान हो छात्राओ ने स्कूल जाने से इंकार कर दिया। परिजनों ने इसका कारण पूछा तो छात्राओं ने सारी बात परिजनों को बताई, जिसके बाद छात्रा की माँ ने सच्चाई जानने के लिए उनका पीछा किया और मजनू ने आज भी रोजाना जैसी हरकत की जिसके बाद उसे रंगे हाथो महिलाओ ने पकड़ लिया और उसे जमकर धुना । इसके बाद उसे सबक सिखाने के लिए महिलाओ ने उसे नंगा कर उसका जलूस भी निकाला।
इस घटना से न बल्कि परिजनों में रोष है बल्कि स्कूल में अपनी बच्चियों को भेजने वाले भी नाराज दिखे। और आरोपी को उसके किये की सजा देने की मांग की। आरोपी पवन की इस हरकत पर उसके परिजनों ने भी नाराजगी दिखाई और कहा वो मानसिक तौर पर बिलकुल ठीक है उसे किये की सजा मिलनी चाहिए।

