ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जननायक जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह ने विशेष वार्ता के दौरान बताया कि, विधानसभा सत्र को लेकर भाजपा-जजपा गठबंधन पूरी तरह से तैयार हैं। जनता से जो भी वादे जेजेपी ने किए हैं।
उन्हें डिप्टी सीएम व सीएम एक कॉमन मिनिमम कार्य्रकम के तहत पूरा करने में लगे हैं। विधायकों को ट्रेनिंग भी दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि, वादों पर मुहर लगनी शुरू हो गई है। जल्दी ही अन्य वादे भी पूरे किए जाएंगे। उन्होंने इस कड़ी में जिले से बाहर पेपर न जाने देने, वह पेंशन स्कीम के बारे में कहा कि जल्दी ही इसे बढ़ाया जाएगा।

