ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: दिल्ली में कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव 2020 को लेकर अपने 54 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है कांग्रेस पार्टी ने फिलहाल दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ अपना उम्मीदवार नहीं उतारा है। तो दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के खिलाफ कांग्रेस ने पटपड़गंज से लक्ष्मण रावत को मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने अलका लांबा को चांदनी चौक से चुना गया है, जबकि कीर्ति आज़ाद की पत्नी पूनम आज़ाद संगम विहार से विधानसभा चुनाव लड़ेंगी। दिल्ली में 8 फरवरी को मतदान पडेगा।


