ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: शहरों को हर मामलों में बेहतर बनाने के लिए शनिवार को चंडीगढ़ में शहर की सरकार के साथ सीएम मनोहर लाल ने बैठक की। इस बैठक में सभी नगर निगमों के महापौरों को शामिल किया गया। बैठक में निगमों की आर्थिक स्थिती को मजबूत करने, उन्हें शक्तियां देने पर चर्चा की गई।
इस बैठक को लेकर जानकारी देते हुए पानीपत की मेयर अवनीत कौर ने लिविंग इंडिया न्यूज के साथ खास बातचीत की, जिसमें उन्होंने बताया कि, सीएम की तरफ से निगमों को बेहतर वित्तीय प्रबंधन करने के आदेश दिये गये हैं। मेयर को एसीआर लिखने का अधिकार देने पर भी चर्चा हुई है।

