ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:-मध्य प्रदेश के आतंकवाद रोधी दस्ते एटीएस ने महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले के एक डॉक्टर को कथित रूप से विवादास्पद भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को संदिग्ध लिफाफे भेजने के मामले में हिरासत में ले लिया है, इस दौरान पुलिस ने कहा कि बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने मध्य प्रदेश पुलिस के पास एक शिकायत दर्ज कराई थी जिसमें आरोप लगाया गया था कि उन्हें कुछ लिफाफे मिले थे जिनमें जहरीले रसायन थे। पुलिस ने भाजपा सांसद के आवास से 3 से 4 लिफाफे जब्त किए हैं, जिनमें से कुछ में उर्दू में लिखे गए पत्र शामिल थे।
उर्दू में लिखे गए थे पत्र
जानकारी देते हुए नांदेड़ में इटवारा पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर प्रदीप काकड़े ने बताया कि जांच के दौरान, एमपी एटीएस ने पाया कि डॉ सैय्यद अब्दुल रहमान खान जोकि धनेगाँव नांदेड़ जिले में एक क्लिनिक चलाता हैं,उसी ने इन संदिग्ध लिफाफों को बीजेपी सांसद ठाकुर को भेजा था।
हिरासत में लिया गया डॉ सैय्यद अब्दुल रहमान खान
बतादें एटीएस ने डॉ सैय्यद अब्दुल रहमान खान को देर शाम धनेगाँव से हिरासत में ले लिया हैं। वह पिछले तीन महीनों से पुलिस के रडार पर था, क्योंकि उसने पहले कुछ सरकारी अधिकारियों को भी पत्र लिख कर भेजा था, जिसमें दावा किया गया था कि उसकी मां और भाई के आतंकी संबंध थे और उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए।
पहले भी गिरफ्तार हो चुका है खान
एक अधिकारी ने कहा कि इन पत्रों को लिखने के लिए खान को पहले भी गिरफ्तार किया गया था। वह इन पत्रों को पोस्ट करने के लिए अपने फोन को घर पर छोड़ कर औरंगाबाद, नागपुर और अन्य शहरों की यात्रा कराता था अ

