ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: लगातार दो दिन हुई बारिश और इस बीच हुई ओलावृष्टि से कई किसानों की कई एकड़ फसल नष्ट हो गई है। जिससे किसान काफी परेशान हैं, अब किसानों ने सरकार से उनकी खराब हुई फसलों का मुआवजा देने की मांग की है।
किसानों ने सरकार से प्रति एकड़ 30 हजार रुपए मुआवजा देने की मांग की है। वहीं कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. प्रदीप मील ने कहा कि, लाडला के दो दर्जन गांव से करीब 454 किसानों की शिकायतें मिली हैं, जिनकी करीब 2055 एकड़ कृषि भूमि पर बारिश और ओलावृष्टि से नुकसान हुआ है।

