ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: चंडीगढ़ बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष का चुनाव हो गया है। अरुण सूद पार्टी के नए प्रदेशाध्यक्ष बने हैं। सीएम मनोहर लाल ने अरुण सूद के नाम का ऐलान किया।
इस दौरान उन्होंने अरुण सूद को जहां प्रदेशाध्यक्ष बनने पर शुभकामनाएं दी तो वहीं पूर्व प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन ने उन्हें कार्यभार सौंपा। तो वहीं नवनिर्वाचित चंडीगढ़ बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष अरुण सूद ने लिविंग इंडिया न्यूज के साथ खास बातचीत की है। इस दौरान उन्होंने पार्टी में किसी भी तरह की गुटबाजी की बात होने से भी इनकार किया है।

