महाराष्ट्र : देवेंद्र फडणवीस का कांग्रेस पर निशाना, अंडरवर्ल्ड पर बोल दी ये बड़ी बात,

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: संजय राउत के इंदिरा गांधी पर दिए गए बयान के बाद महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता देवेंद्र…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: संजय राउत के इंदिरा गांधी पर दिए गए बयान के बाद महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता देवेंद्र फडणवीस ने संजय राउत के बहाने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, क्या अंडरवर्ल्ड के सहारे कांग्रेस चुनाव जीतती थी? क्या कारण था कि इंदिरा गांधीजी मुंबई आती थीं, क्या ये सच है किं कांग्रेस को मसल पावर की जरूरत पड़ती थी। इंदिरा गांधी पर इतने गंभीर आरोप होने के बाद भी कांग्रेस के नेता चुप क्यों हैं।

 कांग्रेस ने की क्रिमिनलाईजेशन ऑफ पॉलिटिक्स की शुरुआत

सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी पर आरोप लगाते हुए देवेंद्र फडणवीस ने पूछा, कि  क्या छोटा शकिल, दाऊद इब्राहिम मुंबई का सीएम तय करते थे, क्या क्रिमिनलाईजेशन ऑफ पॉलिटिक्स की शुरुआत कांग्रेस कार्यकाल में हुआ करती थी क्या ?

शाहनवाज हुसैन ने भी बोला हमला

साथ ही इस मामले पर बोलते हुए बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने कांग्रेस पर निशाना साधा, निशाना साधते हुए शाहनवाज हुसैन ने कहा कि, संजय राउत ने इंदिरा गांधी के बारे में कहा है कि वो अंडरवर्ल्ड डॉन करीम लाला से मिलती रही हैं। अब कांग्रेस के नेता बताएं कि इंदिरा गांधी का अपमान सह कर सत्ता में रहेगी या फिर अपमान करने वालों का जवाब देकर गठबंधन की सरकार से बाहर आएगी।

राउत ने लिया अंडरवर्ल्ड डॉन पर यू-टर्न

बतादें इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को लेकर दिए गए बयान पर सफाई पेश करते हुए शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि, वह इंदिरा गांधी का सम्मान करते हैं। उन्होंने जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी का हमेशा सम्मान किया है। इस दौरान संजय राउत ने कहा कि, ‘मैंने हमेशा इंदिरा गांधी, और पंडित नेहरू, राजीव गांधी और गांधी परिवार के प्रति जो सम्मान दिखाया वो किसी विपक्षी नेता ने नहीं दिखाया। उन्होंने कहा, ‘इंदिरा गांधी एक देशभक्त थीं

संजय राउत ने दिया था बयान

बतादे मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान संजय राउत ने कहा था कि,हमने अंडरवर्ल्ड का वो समय देखा है, जब डॉन हाजी मस्तान मंत्रालय पहुंचता था तो लोग उसके स्वागत में बाहर आकर खड़े हो जाते थे। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी भी मुंबई के डॉन करीम लाला से मिलने जाती थीं। और मैं वो इंसान हूं जिसने डॉन दाऊद इब्राहिम को फटकार तक लगाई है।

संजय के बयान पर कांग्रेस का पलटवार

तो वहीं संजय राउत के दावे पर कांग्रेस ने संजय राउत से सबूत मांगा था । और इसी मामले को लेकर बीजेपी ने भी कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा था कि, अंडरवर्ल्ड और कांग्रेस का रिश्ता पुराना है। संजय राउत के बयान पर कांग्रेस प्रवक्ता चरण सिंह सापरा ने कहा है कि, हम इस बयान को सही नहीं मानते,संजय राउत इस बात का सबूत दें

सीबीआई जांच होनी चाहिए

साथ ही राउत के बयान के बाद बीजेपी ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि,संजय राउत ने अगर सच कहा हैं तो इस बात की सीबीआई जांच होनी चाहिए। अंडरवर्ल्ड और कांग्रेस का रिश्ता पुराना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *